{"_id":"5d1bc3998ebc3e3cde204ec5","slug":"15621006109-panchkula-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः चंडीगढ़ में फाइलों के निपटारे में अब नहीं चलेगी बहानेबाजी, ई-ऑफिस का सिस्टम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः चंडीगढ़ में फाइलों के निपटारे में अब नहीं चलेगी बहानेबाजी, ई-ऑफिस का सिस्टम लागू
Wed, 03 Jul 2019 10:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन में लंबित फाइलों को लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब अधिकारी और कर्मचारी फाइलों का निपटारा करने में कोई बहानेबाजी नहीं कर पांएगे क्योंकि प्रशासन ने ई-ऑफिस का फाइल मॉनीटरिंग सिस्टम लागू कर दिया है। इससे जहां फाइलों का जल्द निपटारा होगा। वहीं प्रशासन के अधिकारी किसी भी फाइल को ब्रांच या ऑफिस में पूरी तरह ट्रैक कर सकेंगे।
मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यूटी सचिवालय में फाइल मॉनीटरिंग सिस्टम को लागू कर दिया। इससे जहां अफसरों का वर्कलोड कम होगा। वहीं काम के निपटारे में भी तेजी आएगी। अफसरों को यह जानकारी लेने में आसानी हो जाएगी कि कौन सी फाइल किस जगह और क्यों पेंडिंग है। महत्वपूर्ण फाइलों के लिए एसएमएस अलर्ट भी जारी किया जाएगा। यही नहीं, नए सिस्टम में जो फाइलें अति महत्वपूर्ण हैं और गोपनीय हैं, उन्हें टैग किया जाएगा और उनका अलर्ट और भी जल्दी मिलेगा।
हजारों फाइलें हुई डिजिटलाइज्ड
बताते चलें कि यूटी सचिवालय की 5 हजार से ज्यादा फाइलों को डिजिटलाइज्ड किया जा चुका है। 100 से ज्यादा कर्मचारियों को इस संबंध में ट्रेनिंग दी गई है। यूटी प्रशासक व एडवाइजर के ऑफिस को भी इसमें कवर किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन और जनता के बीच नहीं होना चाहिए बैरियर : बदनौर
इस मौके पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के बीच कोई बैरियर नहीं होना चाहिए। राजभवन के ऑनलाइन ग्रीवेंस पोर्टल की तरह विजिटर पास सिस्टम से भी लोगों की शिकायतें कम होंगी। बदनौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रशासन ऐसे तौर तरीके अपना रहा है, जिससे शहर के लोगों को लाभ होगा और यूटी प्रशासन का कामकाज प्रभावी होगा। एडवाइजर मनोज कुमार परिदा ने कहा कि नए इनीशिएटिव से लोग सरकार और प्रशासन के करीब आ सकेंगे। एडवाइजर ने कहा कि डीसी आफिस, एमसी आफिस व चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड में भी यही तरीके लागू किए जाएंगे।
ऑनलाइन प्लान अप्रूवल सिस्टम जल्द होगा लागू
लांच के मौके पर वनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रवूल सिस्टम के स्टेट्स पर भी बातचीत हुई। यह सहमति बनी कि प्रशासन बिल्डिंगों का ऑनलाइन प्लान अप्रूवल सिस्टम लागू करेगा। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के चौथे साल प्रशासन ने अपने इनीशिएटिव लागू किए। सभी राज्य व यूटी डिजिटल इंडिया, न्यू इंडिया-फोर ईयर्स आफ डिजिटल ट्रांसफर्मेशन कैंपेन चल रहे हैं। यूटी सेक्रेट्रिएट में इस मौके पर प्रशासन व आईटी के कई वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।