फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ ने फरीदकोट को हराया

चंडीगढ़ ने फरीदकोट को हराया

Tue, 02 Jul 2019 02:17 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ने फरीदकोट को हराया
चंडीगढ़। पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चंडीगढ़ ने फरीदकोट को पारी और 61 रनों से हराकर 4 अंक हासिल किए। यह मुकाबला पीसीए की ओर से मुल्लांपुर में तैयार किए जा रहे नए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच की पहली पारी में फरीदकोट के 180 रनों के जवाब में चंडीगढ़ ने 300 रन बनाए। फरीदकोट की टीम दूसरी पारी में मात्र 59 रनाें पर सिमट गई।
विज्ञापन

इससे पहले फरीदकोट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फरीदकोट ने 69.4 ओवर में 180 रन ही बना सकी। टीम से प्रशांत शर्मा 6, सतिंदर ने 24 और नमन धीर ने 81 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज भागमेंद्र सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 4 विकेट, निखिल ने 28 रन देकर 2 विकेट व रमन बिश्नोई ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम ने 83.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम से अर्जुन आजाद ने 16 चौकों की मदद से शानदार 90 रन बनाए जबकि लक्ष्य ने 56 रन, निखिल ने 50 रन बनाए। फरीदकोट के गेंदबाज सिमरनजीत सिंह ने 89 रन देकर 3 विकेट और नमन धीर ने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

फरीदकोट की टीम पहली पारी में 120 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 59 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से रमन बिश्नोई ने 2 रन देकर 5 विकेट, भागमेंद्र सिंह ने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed