फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीजा के ऊपर किया सालों ने हमला, केस दर्ज

जीजा के ऊपर किया सालों ने हमला, केस दर्ज

Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीजा के ऊपर किया सालों ने हमला, केस दर्ज
पिंजौर। लेबर कालोनी सूरजपुर निवासी व्यक्ति के ऊपर उसके सालों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और पुलिस को शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता सतिन्द्र निवासी लेबर कालोनी रामपुर सियुडी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती और वह 3 जून को अपने मायके चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 जून को वह अपने घर में सो रहा था कि रात करीब पौने 12 बजे उसका साला इंद्रजीत, अमका निवासी जिला बांधा यूपी से उसके घर पहुंचे। घर में घुसते ही इंद्रजीत ने उसे घूंसा मार दिया और अमका ने उसके सिर पर किसी हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसके दोनों सालों ने उसके ऊपर लात-घूंसों से हमला कर दिया और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उसका तीसरा साला चुन्नू भी घर के गेट के पास खड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मौके से फरार होते हुए उसे धमकी दे कर गए कि यदि पुलिस को शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुहार लगाते हुए कहा कि यह हमला उसकी पत्नी, सास और साली ने करवाया है इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी इंद्रजीत, अमका और चुन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 506, 34,120 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed