फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शीशा ठीक करवाने को कहा तो जड़ दिए थप्पड़

शीशा ठीक करवाने को कहा तो जड़ दिए थप्पड़

Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
शीशा ठीक करवाने को कहा तो जड़ दिए थप्पड़
पिंजौर। घर के तोड़े गए शीशे को जब एक महिला ने सही करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने पीड़िता को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी यासीन अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 509 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नीतू निवासी प्रीतम कालोनी मढ़ावाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विगत करीब 2 महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी यासीन अहमद के लड़के ने उसके घर का शीशा तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कई बार आरोपी से उसके घर का शीशा सही करवाने के लिए कहा परंतु वह यह कह कर कि शीशा लगवा दूँगा उसे हर बार टालता रहा। बताया कि गत दिवस भी उसने जब आरोपी को शीशा लगवाने के लिए कहा तो उसने कहा कि 300 रुपये ले लो और शीश सही करवा लो। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने कहा कि उसके पति का देहांत हो गया है वह शीशा लगवाने के लिए कहां भटकेगी। उसने आरोपी से कहा कि वह खुद शीशा लगवा दे तो आरोपी ने शिकायतकर्ता की चुन्नी पकड़ कर खींच लिया और उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाद जोर से दीवार की ओर धकेल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा ऐसा करने से उसे चोटें आईं और उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed