फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पानी की पाइप दबाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

पानी की पाइप दबाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप दबाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
पंचकूला। खड़ग मंगोली में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप दबाने के मामले पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना गर्माया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। एक पक्ष के आरोपियों में सुरेश, राकेश कुमार, कुलदीप, सुनील कुमार, चन्द्र लाल व कई अन्य लोग शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के आरोपियों में कुलदीप राजू, संजू, बरखा राम, विजय व अन्य लोग हैं। खड़ग मंगोली निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार रात वह घर से पानी की निकासी के लिये पहले से बनी एक नाली में पाइप दबा रहा था। उसी दौरान सुरेश व उसके परिजनों ने उसे पाइप दबाने से रोक दिया। इसके बाद रात करीब दस बजे सुरेश, राकेश कुमार, सुनील कुमार, चन्द्र लाल, कुलदीप समेत कई अन्य लोगों ने कुलदीप व उसके पड़ोसी से मारपीट करने लगे। हमले में दोनों को चोटिल हो गए। घायलों को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। लेकिन दोनों जिस समय घर पहुंचे तो हमलावरों ने उनके घर घुसकर लाठी, डंडो व ईंट से उन पर हमला कर दिया। साथ ही घर में खड़े दो स्कूटर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका कुलदीप से पानी की पाइप दबाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि रात करीब 10 बजे उसके परिवार का कुलदीप के परिवार से झगड़ा हो गया। इसमें सुनील और उसके परिजन चोटिल हो गए। घायल होने पर वे सभी अस्पताल से उपचार के बाद घर लौट आए। लेकिन अगली सुबह करीब पांच बजे कुलदीप, संजू, राजू, विजय, बरखा राम व अन्य लोगों ने लाठी, डंडे व ईंट लेकर उसके घर घुसकर सुनील व उसके पारिवारिक सदस्यों पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में सुनील और उसके परिजन चोटिल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed