फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएम आवास का घेराव करने जा रहे वोकेशनल टीचर्स को हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोका

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे वोकेशनल टीचर्स को हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोका

Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास का घेराव करने जा रहे वोकेशनल टीचर्स को हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोका
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का 20वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले वोकेशनल टीचर्स दोपहर 12 बजे सीएम का आवास घेरने चंडीगढ़ जा रहे थे। वोकेशनल टीचर्स जैसे ही हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे। वहां पर तैनात चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से बैरीकेडिंग की गई थी। किसी को आगे नहीं जाने दिया गया। टीचर्स ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर तीन घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पंचकूला की ओर जाने वाला रास्ता तीन घंटे तक बंद रहा। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इंदिरा कालोनी पंचकूला की ओर जाने वाले रास्ते से होकर पंचकूला पहुंचे।
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद वोकेशनल टीचर्स का एक डेलीगेशन सीएम के पीएस राजेश खुल्लर के आवास पर गया। इसमें राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों, राज्य उपप्रधान संदीप चौहान, गौरव राणा, प्रदीप, सुमनदीप और पवनदीप गए। मीटिंग के बाद सीएम के पीएस राजेश खुल्लर ने 11 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारियों और वोकेशनल टीचर्स के डेलीगेशन को मीटिंग के लिए बुलाया है जिसमें अधिकारियों को वोकेशनल टीचर्स की सैलरी की फाइल लेकर बुलाया है। दूसरी तरफ वोकेशनल टीचर्स मीटिंग को देखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। वोकेशनल टीचर्स ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसके अलावा वोकेशनल टीचर्स ने तीन जुलाई को पंचकूला में होने वाले सीएम मनोहर लाल के शिक्षक सक्षम समारोह का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। वोकेशनल टीचर्स हजारों की संख्या में सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे और कार्यक्रम का घेराव करेंगे। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि आज वोकेशनल टीचर्स ने इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास करवा दिया है सरकार अगर अभी भी वोकेशनल टीचर्स की मांगे नहीं मानी जाती तो वोकेशनल टीचर्स और अधिक संख्या में पंचकूला आकर सरकार का विरोध करेंगे। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों, राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने बताया कि वोकेशनल टीचर्स की सैलरी की फाइल विभाग ने दबा रखी है। कल उस फाइल को शिक्षा विभाग से खुल्लर ने मंगवाई हैं। वोकेशनल टीचर्स की मांगों को उन्होंने जायज ठहराया है। वोकेशनल टीचर्स ने कहा कि अगर उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी वह अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed