फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   nagar nigam chandigarh meeting by mayor rajesh kalia

नगर निगम चंडीगढ़ की बैठक में पास हुए सात एजेंडा, सफाईकर्मियों की भर्ती टली, अन्य फैसले भी पढ़ें

Sat, 29 Jun 2019 09:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh meeting by mayor rajesh kalia
नगर निगम चंडीगढ़ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में शुक्रवार को सात मुख्य एजेंडे व तीन सप्लीमेंट्री एजेंडों पर चर्चा हुई। सात प्रमुख एजेंडों व 2 सप्लीमेंट्री एजेंडों को पार्षदों ने हरी झंडी दे दी। वहीं 1260 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल व कांग्रेस पार्षद देवेंदद्र सिंह बबला ने आपत्ति जताई। इस पर कमिश्नर ने कहा कि कमेटी तय करेगी कि सफाई कर्मी आउटसोर्स पर लिए जाएं या जगह आउटसोर्स पर दी जाए।
विज्ञापन


देवेश मोदगिल ने कहा कि दो साल पहले तत्कालीन गवर्नर ने चंडीगढ़ के टॉयलेटों में गंदगी और मेंटेनेंस के अभाव पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि समाचार पत्रों में जब इस तरह के फोटो छपते हैं तो काफी दुख होता है। निगम इसकी बेहतर व्यवस्था करे। वर्तमान में टॉयलेट को बनाने के लिए 19 करोड़ व उनके मेंटेनेंस के लिए भी लगभग इतने ही रुपयों का खर्च आएगा। इसके अलावा विज्ञापन से रेवेन्यू के नाम पर महज 1.79 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


अभी निगम के पास बजट की कमी है, ऐसे में इतने रुपयों का खर्चा ठीक नहीं। इसके लिए मेयर राजेश कालिया के नेतृत्व में सभी पार्षद गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात करेंगे। साथ ही प्रशासन से 25 करोड़ रुपये की मदद मांगेंगे। बबला की सहमति के बाद कमिश्नर ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और एजेंडा पास कर दिया। कहा कि स्वच्छता अभियान नजदीक है। पिछली बार टॉयलेट को लेकर काफी नंबर कटे थे, इसलिए इसे डेफर न करें। इसके अलावा सफाईकर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा कमेटी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरडब्ल्यूए को 20 हजार व मार्केट एसोसिएशन को 30 हजार मेंटेनेंस

बैठक में तय हुआ कि पब्लिक टॉयलेट मेंटेनेंस के लिए मार्केट एसोसिएशन को 30 हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। पब्लिक टॉयलेट 16 घंटे खुले रहेंगे। वहीं दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पार्कों के टॉयलेट के लिए आरडब्ल्यूए को 20 हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। सुबह 4 घंटे व शाम को 4 घंटे ये टॉयलेट खुले रहेंगे। एक कर्मचारी की यहां तैनाती रहेगी। दोनों ही जगह टॉयलेट फ्री रहेगा, लेकिन टॉयलेट शीट उपयोग करने पर दो रुपये चार्ज होगा। लापरवाही करने वालों पर 30 से 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगेगा और टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।

गोबिंदपुरा में विकास कार्य निगम के पास
मनीमाजरा के गोबिंदपुरा पॉकेट नंबर दो को निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र मेें लिया है। इसके अलावा शहर के 7 फायर स्टेशनों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए एक माली व एक स्वीपर की भर्ती का प्रस्ताव पास हुआ। पहले से लगे स्थायी कर्मचारी को हटा लिया जाएगा।

सेक्टर 26 में पार्किंग रेट हर साल 20 प्रतिशत बढ़ेंगे
सेक्टर 26 स्थित पार्किंग में एलसीवी गाड़ियों के लिए 100 रुपये, नॉर्मल ट्रकों केलिए 150 व मल्टी एक्शल व्हीकल का चार्ज 200 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एलसीवी गाडियों के लिए मंथली पास 750, नॉर्मल ट्रकों केलिए 1200 रुपये और मल्टी एक्शल व्हीकल के लिए 2400 रुपये का चार्ज तय किया गया है। वहीं बैठक में जगह जगह खड़ी टूरिस्ट बसों के लिए भी हल्लोमाजरा में टूरिस्ट बस स्टैंड बनाने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया।

एसई हॉर्टीकल्चर/इलेक्ट्रिकल को लेकर जताई आपत्ति
बैठक में एसई हॉर्टीकल्चर/इलेक्ट्रिकल की पोस्ट के लिए भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल से आपत्ति जताई। कहा कि हॉर्टिकल्चर अपने आप में बड़ा सर्कल है, उसके साथ इलेक्ट्रिकल जोड़ना ठीक नहीं है। इससे दोनों व्यवस्थाएं गड़बड़ हो जाएंगी। इसमें कोई समानता भी नहीं है। हालांकि कमिश्नर के जवाब से संतुष्ट होकर सभी ने प्रस्ताव को सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed