फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएम आवास घेरने जा रहे 188 वोकेशनल टीचर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

सीएम आवास घेरने जा रहे 188 वोकेशनल टीचर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 29 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास घेरने जा रहे 188 वोकेशनल टीचर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया
पंचकूला। वेतन बढ़ोत्तरी और रेगुलर करने की मांग नहीं मानने पर वोकेशनल टीचर्स सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड पर बैरीकेड लगाकर 188 वोकेशनल टीचर्स को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें चंडीमंदिर थाने ले जाने के बाद छोड़ दिया गया। टीचर्स की ओर से धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 दिन से चल रही थी। 18वें दिन सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी गईं। इसे लेकर टीचर्स ने सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद वोकेशनल टीचर्स सीएम हाउस का घेरने चल दिए। हाऊसिंग बोर्ड के पास चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान शिक्षकों को हिरासत में ले लिया गया। धरने के दौरान ओएसडी भूपेश्वर दयाल, पंचकूला के डीसी बलकार सिंह सहित अन्य प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वोकेशनल टीचर्स ने मांग करते हुए कहा कि उन्हें रेगुलर किया जाए। उनकी सैलरी शिक्षा विभाग की ओर से दी जानी चाहिए। वोकेशनल टीचर्स ने मांग करते हुए कहा कि जिस कंपनी को सैलरी देने का ठेका दिया गया है। वह कंपनी उन्हें पूरी सैलरी दो साल से नहीं दे रही है। इसे लेकर वोकेशनल टीचर्स में रोष बना रहा। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। इस पर ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहा कि मांगे दो दिन में मानी जाएंगी। इसके बाद भी वोकेशनल टीचर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी जारी
वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे। हाऊसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस ने रोक लिया है। हम अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। शिक्षा विभाग लगातार हमारे साथ नाइंसाफी कर रहा है। अगर वोकेशनल टीचर्स की मांगें नहीं मानी जाएगी तो टीचर्स की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम को वोकेशनल टीचर्स ज्वाइन नहीं करेंगे। 2600 वोकेशनल टीचर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसमें वोकेशनल टीचर्स अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन देकर सरकार ने अभी तक किया दिखावा
राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने बताया कि सीएम ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने मांगे पूरी करने का ठोस आश्वासन दिया था। मगर मांगे नहीं मानी गई। अभी हमें दो दिन में मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। मौजूदा हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग बार-बार मांगे मानने का वादा करके मुकर रहे हैं। शिक्षा विभाग में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हो रहा है। हमने सरकार को इससे अवगत कराया फिर भी इसकी अनदेखी की जा रही है। हरियाणा सरकार का यह दायित्व है कि वोकेशनल टीचर्स के भविष्य को सुरक्षित करे क्योंकि वोकेशनल टीचर्स के बलबूते हरियाणा सरकार दो बार स्किल्स एजूकेशन में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर चुकी है। वोकेशनल कोर्स में सरकारी स्कूलों के बोर्ड की कक्षाओं का रिजल्ट हर बार 90 फीसदी से ऊपर आता है। अगर वोकेशनल टीचर्स की मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। घेराव करने जा रही टीम में राज्य विशेष सदस्य गौरव चौहान, पवनदीप, सुमनदीप, पिंकी सहित अन्य महिला टीचर्स शामि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed