{"_id":"5d112f448ebc3e762863d214","slug":"156140728318-panchkula-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला- शराब के नशे में की थी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला- शराब के नशे में की थी छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बीते शुक्रवार को सेक्टर-10 मार्केट से घर लौट रही एक्टिवा सवार पीयू की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी अरुण शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उससे शराब के नशे में गलती हो गई। जीरकपुर स्थित बलटाना के फेस-3, सैनी विहार निवासी अरुण ने बताया कि घटना के वह शराब के नशे में था। आरोपी ने इसी कारण उससे शर्मनाक हरकत होने की बात कही। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में वारदात को कबूल किया। पूछताछ पूरी होने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसकी घटना के समय वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार को भी बरामद किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक बैंक से लोन पर ली गई गाड़ियों की रिकवरी का काम करता है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा अपनी एक्टिवा से सेक्टर-10 मार्केट से घर लौट रही थी। कार सवार उक्त आरोपी ने युवती का पीछा किया। फिर सेक्टर-11 में उसकी एक्टिवा के आगे अपनी कार रोक दी और उससे छेड़छाड़ की। युवती ने किसी तरह आरोपी से बचाव कर घर पहुंचकर अपने भाई और फिर पुलिस को शिकायत की।