फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एमबीए में एडमिशन के लिए आरक्षित वर्ग की सीटें सामान्य के खाते में जाएंगी

एमबीए में एडमिशन के लिए आरक्षित वर्ग की सीटें सामान्य के खाते में जाएंगी

Mon, 24 Jun 2019 01:49 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
एमबीए में एडमिशन के लिए आरक्षित वर्ग की सीटें सामान्य के खाते में जाएंगी
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस विभाग को एमबीए एंटरप्रेन्योर में एडमिशन के लिए आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट नहीं मिल पा रहे हैं। अब इस वर्ग की रिक्त सीटों को भरने के लिए इन्हें जनरल कैटेगरी में कन्वर्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स का शुभारंभ इसी साल से हुआ है। इसके लिए 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनको भरने के लिए यूबीएस विभाग ने इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन किया। सूत्रों का कहना है कि जनरल कैटेगरी की सभी सीटें फुल हो गईं, लेकिन आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स नहीं मिले। इसमें एससी एसटी के अलावा दिव्यांग, कैंसर व एचआईवी पीड़ित, फ्रीडम फाइटर आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि इनकी दस सीटें हैं। अब यही सीटें सामान्य वर्ग में बदली जाएंगी। इसके लिए वीसी की अनुमति विभाग लेगा। मालूम हो कि कैट एग्जाम में जो स्टूडेंट वेटिंग में थे उनको विभाग ने इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया था। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या काफी है। यदि आरक्षित सीटें सामान्य वर्ग के खाते में चली जाती हैं तो वह सीटें भी भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed