{"_id":"5d0fd62a8ebc3e2ad649058d","slug":"15613189377-panchkula-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राफ्ड की बैठक में बोले कमिश्नर जल्द होगा समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राफ्ड की बैठक में बोले कमिश्नर जल्द होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सीरियल तारक मेहता का उलटा चश्मा की तरह सभी काम जिस तरह से सेक्रेटरी पर छोड़ दिया जाता है, उसी प्रकार शहर के लोग नगर निगम पर छोड़ते हैं। जो भी हो जिम्मेवारी नगर निगम पर तय करेंगे। यह बात नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने सेक्टर- 22 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को चंडीगढ़ रेजिडेंटस एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की बैठक में उपस्थित सदस्यों को कहा। उन्होंने पहले सभी पदाधिकारियों की बात सुनी। क्राफ्ड के पदाधिकारियों को सदस्यों ने शहर में पानी की किल्लत, गारबेज सेग्रीगेशन, डोर टु डोर गारबेज कलेक्शन, साफ सफाई, कुत्तों का आतंक, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से आनेवाली टर्शरी वाटर की समस्या को रखा।
सभी की बातों को सुनने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने एक एक बिंदू पर जबाव देते हुए कहा कि समस्याओं का निराकरण जल्द होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी समस्याएं और उसके समाधान दोनों के पार्ट है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए लगे कोड ऑफ कंडक्ट के कारण कई काम में कमी रह गई। अब तेजी से काम होंगे। सभी काम के लिए नगर निगम मानिटरिंग सेल का गठन किया है।
एसटीपी मोहाली से चंडीगढ़ के लिए आनेवाली पाइप लाइन को बदला जाएगा। टैंक में पानी जो 24 घंटे में खराब हो जाता था उसे अब 48 से 72 घंटे तक ठीक रखे जाने पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
पूरे शहर में 24 घंटे पानी की सुविधा में अभी कम से कम चार वर्ष लगेंगे लेकिन मनीमाजरा में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे पानी की आपूर्ति पर काम चल रहा है। करीब 24 हजार घरों में 24 घंटे पानी पहुुंचाने पर काम हो रहा है। कजौली वाटर वर्क्स से फेज पांच और छह की लाइन को रेलवे ने ठीक कर दिया है। अब अलगे महीना अतिरिक्त 29 एमजीडी पानी की आपूर्ति होने लगेगी तो शहर के लोगों को काफी सुविधा मिलने लगेगी। क्राफ्ड की कार्यकारिणी की बैठक इसके चेयरमैन हितेश पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न आरडबल्यूए के पदाधिकारी पहुंचे। बैठक में महासचिव रजत मल्होत्रा, एरिया पार्षद रविकांत शर्मा, मेजर डीपी सिंह, क्राफ्ड के मुख्य प्रवक्ता डॉ अनीश गर्ग के अलावा नेहा अरोड़ा, हरवंश गर्ग, विजय कुमार, कुलदीप सिंह गिल, सुरेंद्र शर्मा, एजेएस माकेन सहित अन्य लोगों ने अपनी बात रखी।
शावर छोड़ बाल्टी से नहाएं...होगी पानी की बचत
नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि हम सभी को पानी को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रयत्न करना होगा। हम सभी शावर को छोड़ बाल्टी में पानी भरकर नहाएं तो पानी की काफी बचत कर सकते हैं। बर्तनों में सब्जी धोएं तो भी पानी की बचत हो सकती है।
गारबेज सेग्रीगेशन पर तीन वर्ष से प्रयास में
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने क्राफ्ड के पदाधिकारियाें से कहा कि शहर में गारबेज सेग्रीगेशन पर तीन वर्ष से प्रयास कर रहे हैं। चार गांव में नगर निगम ने स्वयं से गारबेज सेग्रीगेशन का काम शुरू किया है। डडडूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में पड़ा कूड़े के पहाड़ को डेढ़ वर्ष में पूरी तरह से हटा देंगे।