फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू को 210 करोड़ रुपये रिसर्च के लिए मिलेंगे

पीयू को 210 करोड़ रुपये रिसर्च के लिए मिलेंगे

Sun, 23 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पीयू को 210 करोड़ रुपये रिसर्च के लिए मिलेंगे
चंडीगढ़। पीयू को रिसर्च के लिए 210 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जगी है। देशभर से आए रिसर्च प्रोजेक्ट पर रिसर्च कमेटी की पहली बैठक दिल्ली में हो गई है। अब एक और बैठक में इसे फाइनल मंजूरी दी जाएगी। माना जा रहा है कि पीयू के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन

पीयू में फाइनेंशियल क्रंच है। इससे निपटने के लिए कई रास्ते तलाशे गए। पिछले साल तरीका निकाला गया कि रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार किए जाएं। इसके जरिये पीयू में रकम भी आएगी और रिसर्च के जरिये नया काम भी होगा। रिसर्च के परिणामों के जरिये उद्योगों आदि के लिए मशीनें या प्रोडक्ट तैयार होंगे तो उससे पीयू को आय होगी। इसी को ध्यान में रखकर 210 करोड़ रुपये के रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करवाए गए। इसमें साइंस वर्ग के प्रोजेक्ट सर्वाधिक रहे। फार्मास्युटिकल व फिजिक्स विभाग की धाक पूरी दुनिया में है। इसलिए इन विभागों के वैज्ञानिकों ने ऐसे ही प्रोजेक्ट तैयार किए हैं, जो मंजूरी के बाद अच्छे परिणाम आएंगे और देश दुनिया में नाम होगा। प्रस्ताव यहां से केंद्र सरकार को भेजे गए थे। सूत्रों का कहना है कि रिसर्च कमेटी की बैठक दिल्ली में हो गई है। अब जल्द ही इस पर आखिरी फैसला होगा। देशभर से आए प्रोजेक्ट में से मजबूत रिसर्च प्रस्तावों को निकाला जाएगा और उनको मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट---
एकल रिसर्च प्रस्ताव भी हो रहे हैं पास
पीयू के वैज्ञानिक रिसर्च के लिए एकल प्रस्ताव भी तैयार कर रहे हैं जो भारत सरकार व बड़े शिक्षण संस्थानों को भेजे जाते हैं। वहां से बजट मिल रहा है और रिसर्च कार्य तेजी से चल रहा है। यहां के रिसर्च के जरिये पीयू को अच्छा मुकाम भी हासिल है। वैज्ञानिकों के रिसर्च यहां सतही न होकर गहराई में होते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल 37 रिसर्च प्रोजेक्ट पीयू के वैज्ञानिकों के हाथ लगे थे। इसके लिए करोड़ों रुपये भी शिक्षकों को मिले थे, जिन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed