{"_id":"5d0e8b368ebc3e28f51f6931","slug":"15612342141-panchkula-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्मार्ट वॉच पहनकर काम करेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्मार्ट वॉच पहनकर काम करेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम सफाई कर्मियों के कामकाज पर निगाह रखने के लिए 4 हजार स्मार्ट घड़ियां खरीदने जा रहा है। इससे सफाई कर्मियों की लोकेशन के साथ ही उनके काम करने का समय भी निगम को पता चल जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम ने घड़ियों के लिए ई-टेंडरिंग कर दी है।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की बात लगातार सामने आ रही थी। इसके अलावा अभी रिपोर्ट में भी जानकारी मिली कि कई कर्मचारी बिना काम किए ही वेतन ले रहे हैं। वहीं काम के लिए बिना निर्देश के ही अफसरों व रिटायर्ड अधिकारियों के घर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन पर नजर रखने के लिए स्मार्ट घड़ियां खरीदी जा रहीं हैं। इन घड़ियों को काम के दौरान कर्मचारी अपने हाथ पर पहनेंगे। इसमें लगी चिप कर्मचारी की लोकेशन के साथ ही उसके काम के घंटे भी बताएगी। बिना घड़ी पहने काम करने पर कर्मचारी को अनुपस्थित माना जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और कर्मचारी भी हाईटेक हो सकेंगे। इससे पहले जेम पोर्टल पर घड़ियों की टेंडर के लिए मांग की की गई थी, लेकिन जेम पोर्टल ने घड़ियां देने से इनकार कर दिया। उसके बाद निगम ने ई टेंडरिंग के लिए कदम उठाया है।