फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   यूनियन अध्यक्ष पर कार्रवाई के विरोध में निगम का घेराव करेंगे निगमकर्मी

यूनियन अध्यक्ष पर कार्रवाई के विरोध में निगम का घेराव करेंगे निगमकर्मी

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
यूनियन अध्यक्ष पर कार्रवाई के विरोध में निगम का घेराव करेंगे निगमकर्मी
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा को सस्पेंड करने के विरोध में वीरवार को यूनियन के सदस्य व सफाई कर्मचारी नगर निगम का घेराव करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सफाई कर्मी प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बुधवार को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में बैठक कर यूनियन के अध्यक्ष व सदस्यों ने यह फैसला लिया। साथ ही कहा कि अगर यूनियन अध्यक्ष को सस्पेंड करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर ने बताया कि मंगलवार शाम को कमिश्नर केके यादव ने यूनियन के अध्यक्ष को सस्पेंड करने की कार्रवाई की थी। कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन देने के बाद जब कार्रवाई हुई तो यूनियन ने नगर निगम अधिकारियों को 24 घंटे का समय दिया था ताकि विचार कर वह अपना निर्णय बदल सकें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके विरोध में अब वीरवार को निगम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि यह निर्णय किसी रिपोर्ट के आधार पर नहीं बल्कि मेयर राजेश कालिया की साजिश पर हुआ है।
विज्ञापन


मांगों को लेकर अध्यक्ष गए थे कमिश्नर के पास
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि 11 जून को कमिश्नर के पास सफाई कर्मचारियों की कुछ मांगों को लेकर गए थे। उन्होंने 13 जून को आने को कहा। जब तय समयानुसार मीटिंग में पहुंचे तो मेयर राजेश कालिया ने आने नहीं दिया। उसके बाद जबरन मीटिंग में घुसने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दे दी। कमिश्नर ने एमओएच को जांच के लिए कहा, लेकिन जांच भी मेयर के निर्देश पर एक पक्षीय हुई है। मेयर ने साजिश के तहत सस्पेंड करवाया है। जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मेयर व यूनियन अध्यक्ष का विवाद
13 जून को मेयर राजेश कालिया निगम के अधिकारियों संग मीटिंग कर रहे थे। तभी सफाई कर्मचारी यूनियन केअध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा कमरे में घुस आए और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध करने लगे। बात जब हाथापाई तक पहुंच गई तो एडीशनल कमिश्नर-2 एसके जैन ने किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम मेयर ने सेक्टर 17 स्थित पुलिस स्टेशन में सूचना देकर पुलिस को बुलाया और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कृष्ण कुमार चड्ढा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। वहीं थोड़ी ही देर बाद यूनियन के अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मेयर के खिलाफ भी थाने में शिकायत दे दी। कमिश्नर केके यादव ने सोमवार को छुट्टी से लौटने के बाद एडीशनल कमिश्नर-2 को जांच के लिए कहा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

आखिर बाहर कैसे बात पहुंची, जांच कराएंगे
मेयर राजेश कालिया ने कहा कि मीटिंग में काम न करने वाले कर्मचारियों की गैरहाजिरी लाल पेन से मार्क करने का फैसला हुआ था। यह बात मीटिंग में बैठे किसी व्यक्ति ने केके चड्ढा को बता दी। उसके बाद वह मीटिंग में आ गए। बड़ी बात यह है कि आखिर अफसरों को क्या डर है कि काम न करने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है। इसमें कुछ अफसरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिल अफसरों के कार्यकाल में कर्मचारियों ने मौज किया है उन्हें भी छोड़ा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ विजलेंस जांच के लिए एडवाइजर व गवर्नर को लिखूंगा।


कोट
सफाई व्यवस्था ठप करने की बात मेरे सामने नहीं आई है, लेकिन एडीशनल कमिश्नर की रिपोर्ट केआधार पर कार्रवाई की गई है। कोई भी नियम तोड़ेगा उसकेखिलाफ कार्रवाई तो होगी। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। अव्यवस्था के डर से किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
केके यादव, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed