{"_id":"5d0a59b78ebc3e24cd182aa5","slug":"156095940112abohar-panchkula-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पड़ में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
गांव धर्मपुरा में घर के सामने बड़े भाई के साथ खेल रहा था हरमन
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। गांव भगवानपुरा में बोरवेल में गिरने से हुई फतेहवीर की मौत को तो अभी लोग भूले भी नहीं थे कि मंगलवार को गांव धर्मपुरा में एक और मासूम अपने परिजनों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। पूरा परिवार सोशल मीडिया और गांव में इधर-उधर ढूंढता रहा, लेकिन बच्चा घर के सामने ही बने छप्पड़ में डूब गया।
गांव धर्मपुरा निवासी 2 वर्षीय हरमन पुत्र गुरप्रीत सिंह मंगलवार दोपहर चार बजे घर के बाहर अपने बडे़ भाई 5 वर्ष के अनमोल के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद जब माता-पिता को बच्चा नहीं मिला। लोगों का शक सामने बने छप्पड़ में गया। सूचना मिलते ही गांव वासी छप्पड के इर्दगिर्द एकत्रित हो गए और ट्रैक्टर की मदद से छप्पड़ से पानी निकाला गया। पानी कम होते ही 3-4 युवक छप्पड़ में उतरे और बच्चे को छप्पड़ से बाहर निकाला। तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था।
बच्चे की मौत से गांव वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने गांव की पंचायत से मांग की है कि छप्पड़ की चारदीवारी होनी चाहिए, ताकि किसी ओर बच्चे की मौत न हो सके। एसडीएम पूनम सिंह ने बच्चे की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मामले में उन्होंने बीडीपीओं को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा लापरवाही के कारण ही ऐसे हादसे घटित हो जाते है। उन्होंने लोगों से खुला बोर वेल या कुएं की जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन
‘पंचायत जल्द करवाएगी छप्पड़ की चारदीवारी’
सरपंच सुमित्रा देवी के पति कृष्ण ने बताया बच्चे की मौत का उन्हें काफी दुख है। उन्होंने कहा कि पंचायत बने को अभी कुछ ही समय हुआ है। आचार संहिता लगने के कारण गांव के विकास कार्य अभी शुरू नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि पहल के आधार पर गांव के छप्पड़ की चारदीवारी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चारदीवारी से पहले ही छप्पड के चारों ओर पोल लगाकर तारबंदी करवा दी जाएगी, ताकि कोई हादसा न घटित हो।