फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरदीप संधू ने किया शानदार प्रदर्शन

हरदीप संधू ने किया शानदार प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2019 02:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
हरदीप संधू ने किया शानदार प्रदर्शन
चंडीग़ढ़। सेक्टर-10 स्थित लॉन टेनिस स्टेडियम में आयोजित सीएलटीए नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में पंजाब के युवा खिलाड़ी हरदीप सिंह संधू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के आर्थव शर्मा को 6-4, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के शुरुआत में ही दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेलना शुरू किया, लेकिन बिना वरीयता प्राप्त हरदीप ने आर्थव को खुद पर हावी नहीं होने दिया और मैच 2-0 से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में गुजरात के पुरु उपाध्याय ने सातवीं वरीयता प्राप्त हरियाणा के करन सिंह को 6-3 और 3-0 से हराया। इसके अलावा टॉप वरीयता प्राप्त मोहित मयूर और वीएम रणजीत ने भी शानदार खेलते हुए अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वुमन कैटेगरी के मुकाबले के प्री क्वार्टर फाइनल में 6वीं वरीयता प्राप्त प्रेरणा भांवरी ने सराह देव को सीधे सेटों में मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्मी रेड्डी ने टॉप वरीयता प्राप्त युवरानी बनर्जी को रोमांचक मुकाबले मेें हराकर शानदार जीत हासिल की। सालसा ने आयुषी सिंह को 6-0, 6-0 को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed