{"_id":"5d09481e8ebc3e2cc202412e","slug":"1560889361113500-panchkula-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 शहरवासियों के साथ योग करेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3500 शहरवासियों के साथ योग करेंगे मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 21 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चंडीगढ़ आ सकते हैं। इंटर नेशनल योग दिवस पर सिटी ब्यूटीफुल की धरती पर एक बार फिर से योग की बयार बहने वाली है। सेक्टर 17 प्लाजा में इस मौके पर 3500 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। योग दिवस पर शहर को कुछ बड़ी योजनाओं की सौगात मिल सकती है। पिछली बार स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि थीं।
अफसरों की मानें तो प्लाजा के अलावा सिटी के स्कूल और कालेजेेज, सेक्टर-23 योगा कॉलेज, पतंजलि योग पीठ, आर्ट आफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी, चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन, चंडीगढ़ योगा फेडरेशन सहित शहर के कई अन्य संस्थान योग शिविर में भाग लेंगे। योग समारोह में कौन आएगा, इसको लेकर अभी कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दौरा लगभग फाइनल हो गया है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कंट्रोल तक का जिम्मा डीसी प्रशासन सेक्टर-17 के पास होगा। इसके लिए यहां एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
पांच से आठ आईएएस अधिकारी होंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
समारोह में पांच से आठ आईएएस अफसरों को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम में यूटी प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर के अलावा सांसद किरण खेर के शिरकत करने की बात कही जा रही है। योग कार्यक्रम सुबह 6.40 बजे से लेकर 7.50 बजे तक होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।