फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भूख हड़ताल पर बैठे हिंदी के सहायक प्रोफेसरों ने साफ की गाड़ियां

भूख हड़ताल पर बैठे हिंदी के सहायक प्रोफेसरों ने साफ की गाड़ियां

Wed, 19 Jun 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे हिंदी के सहायक प्रोफेसरों ने साफ की गाड़ियां
पंचकूला। सरकार से नियुक्ति की मांग के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सहायक प्रोफेसर हिंदी ने पंचकूला में शिक्षा सदन पर उच्चतर शिक्षा विभाग और अन्य लोगों की गाड़ियां साफ की। मंगलवार को सेक्टर-5 हुड्डा ग्राउंड में सोहन कैराना, कुलदीप मौर्या, धर्मवीर लांगयान, सुमन खटक और मंजीत भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सेक्टर -5, हुड्डा ग्राउंड शिक्षा सदन के पीछे, पंचकूला में सहायक प्रोफेसर हिंदी नियुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हिंदी सहायक प्रोफेसर संघर्ष समिति के संयोजक सुनील थुआ व सह-संयोजिका सुमन शर्मा ने बताया कि हमारे साथियों ने सत्याग्रह के मार्ग को अपनाकर भूख हड़ताल के साथ ही शिक्षा सदन के सामने सड़कों पर जाकर गाड़ियां साफ कर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। लोगों को समझाया कि यातायात संकेत व नीति का पालन करें, गति प्रतिबंध रखें व लगातार हॉर्न का उपयोग ना करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार से अपनी शीघ्र नियुक्ति की गुहार लगाते हुए हिंदी विषय के चयनित सहायक प्राध्यापकों ने क्रमिक भूख हडताल के साथ-साथ चहुंमुखी जन जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत वे जनता को यातायात के नियमों, ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ मताधिकार का सही प्रयोग साथ ही जनता को सामाजिक व राजनीतिक समस्याओं सहित पर्यावरण के प्रति सचेत करने की जिम्मेदारी ली। चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि नियुक्ति के लिए दो साल से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे है अब मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उनके समक्ष हम अपनी पीड़ा व समस्या रखना चाहते है। भूख हड़ताल के दौरान सुमन खटक, दीपा, रितू, डॉ. रमेश, विद्या शर्मा, मनोज, धर्मवीर, अमित, सोहन, नरेंद्र, रवींद्र, प्रवीण, कुलबीर सहित सभी चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed