{"_id":"5d093eaa8ebc3e2ad96e15a0","slug":"156088694013-panchkula-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। खड़ग मंगोली में एक व्यक्ति ने पहले एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने जब आरोपी का विरोध किया और उसकी करतूत के बारे में पति को बताया तो आरोपी ने हथियारबंद साथियों समेत उसके घर घुसकर हमला कर दिया। आरोपी ने वहां भी महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने महिला पर पलटे से जानलेवा वार कर डाला। इससे महिला के हाथ और आंख के ऊपर चोट आई। हमलावरों ने महिला के पति और ननदोई पर भी हमला किया, जिसमें वे चोटिल हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अमरजीत, भोला, संदीप, हरदीप, महावीर, दर्शन समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच जारी होने के चलते फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि खड़ग मंगोली निवासी अमरजीत आते जाते उनसे छेड़छाड़ करता था। कई बार समझाने पर भी वह अपनी करतूत से बाज नहीं आया। उन्होंने कई बार आरोपी को नजरअंदाज किया लेकिन वह लगातार शर्मनाक करतूत करता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते मई महीने में वह घर से काम को जा रही थी तो आरोपी ने बीच रास्ते में रोककर उनसे छेड़छाड़ की। पति ने आरोपी की करतूत का पता लगने पर अन्य पारिवारिक सदस्यों समेत उसे समझाने का प्रयास भी किया। बताया कि आरोपी ने पंचायत में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी थी। लेकिन वह रंजिश पाले बैठा रहा।
घर घुसकर ऐसे की वारदात
दर्ज केस के मुताबिक बीती 16 जून की रात दस बजे आरोपी अमरजीत अन्य साथियों समेत हाथों में लोहे का पलटा, राड, लाठी और गंडासी लेकर महिला के घर घुस गया। आरोपी अमरजीत ने आते ही महिला से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने पलटा से महिला पर वार कर दिया और इससे उनके हाथ के अंगुठे और आंख के ऊपर भी चोट आई। हथियारबंद अन्य आरोपियों ने महिला के पति और ननदोई पर भी वार किए। फिर ईंटों व हथियारों से घर में तोड़फोड़ कर डाली। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही आरोपी हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल-6 लाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।