{"_id":"5d093ea78ebc3e2ad96e159d","slug":"156088693714-panchkula-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने आई युवती को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर देने आई युवती को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पिंजौर से मोहाली पंजाब में एमबीए का पेपर देने गई युवती से उसी के गांव के ही एक युवक ने चंडीगढ़ में रोक जान से मारने की धमकी दी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। पिंजौर पहुंचने पर युवती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस की दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान दविंद्र निवासी गांव खड़कुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 354, 506 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबधित थाने में भेज दिया है।
पिंजौर थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एमबीए का पेपर देने मोहाली फेज एक में जा रही थी। जहां उसका परीक्षा सेंटर बना हुआ था। जब वह बस में सवार होकर पिंजौर से चंडीगढ़ सेक्टर-43 में पहुंची। इसके बाद सड़क पार कर जैसे ही परीक्षा सेंटर जाने के लिए वह ऑटो लेने लगी तो वहां मौजूद आरोपी दविंद्र ने उसे अपनी बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी को बाइक पर बैठने से मना कर किया तो वह बात करने की जिद करने लगा। जब उसने पूछा कि वह क्या बात करना चाहता है तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ को पकड़ खींचकर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। आरोपी से बचकर जैसे ही पिंजौर पहुंची तो उसने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी। संबधित मामला चंडीगढ़ क्षेत्र का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।