फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11वीं कक्षा में दाखिले की दौड़ शुरु, आज जारी होगी पहली कॉमन मेरिट लिस्ट

11वीं कक्षा में दाखिले की दौड़ शुरु, आज जारी होगी पहली कॉमन मेरिट लिस्ट

Tue, 18 Jun 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
11वीं कक्षा में दाखिले की दौड़ शुरु, आज जारी होगी पहली कॉमन मेरिट लिस्ट
चंडीगढ़। शहर के सभी सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा में दाखिले पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम है। एजुकेशन डिपार्टमेंट सुबह 11 बजे वेबसाइट पर पहली कॉमन मेरिट लिस्ट जारी करेगा। आवेदन करने वाले सभी स्टूडेंट्स फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को देख सकेंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स को अगर कोई गलती नजर आए तो वह 19 जून को दोपहर 2 बजे तक उसे ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18 और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 को शिकायत निवारण केंद्र बनाया गया है। स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी जबकि फीस 28 जून से 29 जून तक जमा की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी। इस बार 11वीं एडमिशन के लिए 12,833 सीटों पर रिकॉर्ड 18,575 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


फॉर्म में गलती पाए जाने पर ऐसे करें आवेदन
कॉमन मेरिट लिस्ट में अगर किसी स्टूडेंट्स को कोई गलती नजर आती है तो वह 19 जून को सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 से 2 बजे तक गलती का सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसी तरह की मदद के लिए स्टूडेंट्स 0172-2700237, 0172-2676006 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स कैटेगिरी के वह स्टूडेंट जिन्हें ग्रेडेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने के कारण स्पोर्ट्स कैटेगिरी में शामिल नहीं किया गया, वे अपना ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कैटेगिरी में सीट पाने के लिए वह सर्टिफिकेट को 20 जून को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सेक्टर-19 स्थित डीईओ ऑफिस में जमा कर सकते हैं।

इस बार 12,833 सीटों पर आए 18,575 आवेदन
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास इस बार 12 हजार 833 सीटों पर 18 हजार 575 आवेदन आए हैं। यह पहली बार है जब एडमिशन के लिए विभाग के पास इतने ज्यादा आवेदन आए हैं। शहर के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिसमें 12 हजार 833 सीटों के लिए एडमिशन होना है। इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेश्नल स्ट्रीम मौजूद हैं। आवेदकों में चंडीगढ़ के आलावा पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर आदि के काफी संख्या में स्टूडेंट्स हैं।


15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग
दूसरी काउंसिलिंग के दौरान स्कूल/स्ट्रीम में बदलाव करवाने के लिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ नए आवेदक फीस 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी 17 और 18 जुलाई को 6 स्कूलों में जमा करवाई जा सकती है। इस काउंसलिंग में स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि सीट अलॉट होने वाले स्कूल की फीस 26 और 27 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed