फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ज्वैलरी शॉप से 50 लाख के गहने चोरी मामले में एक गिरफ्तार

ज्वैलरी शॉप से 50 लाख के गहने चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप से 50 लाख के गहने चोरी मामले में एक गिरफ्तार
चंडीगढ़। बीते शुक्रवार को सेक्टर-23 स्थित रीवा ज्वैलर्स मैन्युफैक्चर एंड रिटेलर शॉप से 50 लाख के सोने व डायमंड के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने राजपुरा निवासी अनिल विश्वकर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। अनिल रीवा ज्वैलर्स के यहां काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ गहने भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, गहनों से भरा बैग और एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। पकड़े गए आरोपी को सोमवार जिला अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था। फुटेज के जरिए पुलिस ने ऑटो का नंबर निकलवाया, जो मोहाली स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के रहने वाले एक व्यक्ति का था। पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन दो लोगों ने सेक्टर-22/23 की लाइट प्वाइंट से जीरकपुर के लिए ऑटो हायर किया था। सेक्टर-23 के पास पहुंचने पर उन लोगों ने जरूरी काम कह कर कुछ मिनट के लिए ऑटो को रुकवा लिया और उसमें बैठा एक व्यक्ति कहीं चला गया और थोड़ी देर बाद वह एक बैग लेकर वापस आया। इसके बाद वह उन्हें छोड़ने जीरकपुर रवाना हो गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


यह था मामला
बीते 14 जून को पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 सी मार्केट स्थित एससीओ नंबर (34) के सेकेंड फ्लोर में रीवा ज्वैलर्स मैन्युफैक्चर एंड रिटेलर शॉप के मालिक पिंटू मेड्डा ने बताया था कि वे रोजाना की तरह 13 जून की रात करीब 8 बजे शॉप बंद कर घर चले गए। अगली सुबह 10.40 बजे शॉप खोलने पहुंचे तो मेन शटर समेत अंदर का दरवाजे का ताला खुला हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पार्टनर रूपक मलिक को फोन पर दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जब चेक किया तो करीब 50 लाख रुपये के सोना और डायमंड के गहने गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed