फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौसम में आया बदलाव, पांच डिग्री गिरा पारा

मौसम में आया बदलाव, पांच डिग्री गिरा पारा

Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
मौसम में आया बदलाव, पांच डिग्री गिरा पारा
मौसम में आया बदलाव, पांच डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन


अगले तीन दिन गर्मी से रहेगी राहत, 48 घंटे के बीच बारिश के आसार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आखिरकार शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। 18 जून से इसकी तीव्रता बढ़ेगी। जब भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता है तो अपने साथ बारिश और तेज हवाओं का झोंका लाता है। इस बात के पूरे आसार बन रहे हैं कि अगले तीन दिन तक कई इलाकों में बारिश होने के साथ आंधी चल सकती है। दूसरी तरफ, अरब सागर से इस वक्त नम हवाएं चल रही हैं, जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस को और तीव्र करेंगी। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
इससे पहले शनिवार को तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्म हवाओं की वजह से तपिश भी बढ़ गई थी। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी थीं। लेकिन रविवार को इससे राहत मिल गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार व बुधवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस की तीव्रता बढ़ेगी और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुल मिलाकर 19 जून तक मौसम ठीक रहने वाला है।
विज्ञापन


मानसून की तारीख 20 जून के बाद पता चलेगी
मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आसाम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा में प्रवेश कर गया है। अगले दस दिनों के भीतर मानसून के ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड व बिहार पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर भारत के इलाके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के तारीखों के बारे में अभी कुछ तय नहीं है। इन इलाकों में 28 जून को मानसून आता है, लेकिन इस बार कुछ देरी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed