फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सोमवार से शुरू हो जाएगी फ्लैट्स देने की प्रक्रिया

सोमवार से शुरू हो जाएगी फ्लैट्स देने की प्रक्रिया

Fri, 14 Jun 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हो जाएगी फ्लैट्स देने की प्रक्रिया
चंडीगढ़। कालोनी नंबर चार के लोगों के लिए खुशखबरी है। पुनर्वास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को फ्लैट्स देने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की ओर 21 दिनों में कालोनी खाली करने का नोटिस जारी किया जा सकता है। इसके बाद सीएचबी से पात्रों को चाबी मिलनी शुरू हो जाएगी। चाबी देने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को यूटी प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा, डीसी मनदीप सिंह बराड़ और सीएचबी के अफसरों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बने 4960 फ्लैट्स की पात्रों को देने के लिए प्रशासन की ओर से बनवाए गए हैं। यहीं पर कालोनी नंबर चार से लोगों को लाकर शिफ्ट किया जाएगा। मलोया में लाभार्थियों को कैसे शिफ्ट किया जाए इसको लेकर यूटी प्रशासन के फाइनेंस सेक्र्रेटरी और डिप्टी कमिश्नर के साथ सीएचबी के आलाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें पात्रों को फ्लैट्स देने पर विचार-विमर्श हुआ। अफसरों की मानें तो चाबी देने के साथ ही लाभार्थियों से कालोनी नंबर चार भी खाली कराई जाएगी। सोमवार से सीएचबी में कालोनी में रहने वाले लोगों को फ्लैट्स देने की प्रक्रिया शुरू हो जाने की बात कही जा रही है। मलोया में 2300 से अधिक पात्रों को फ्लैट्स दिया जाना है। इतने अधिक लोगों को एक साथ फ्लैटस नहीं दिया जा सकता है, इस लिए एक प्लान के तहत लोगों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


मालिकाना हक के लिए करना होगा इंतजार
फ्लैट की चाबी मिलने के बाद मालिकाना हक के लिए लाभार्थियों को 20 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। अलॉटियों को अभी हर माह एक हजार रुपये के रेंट पर ये फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। आगामी 20 साल तक सभी आवंटियों को लाइसेंस फीस जमा करनी होगी। इसके बाद प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा कि आपको फ्लैट का मालिकाना हक दिया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed