फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रात में राहत, दिन में उमस ने फिर से छुड़ाए पसीने

रात में राहत, दिन में उमस ने फिर से छुड़ाए पसीने

Fri, 14 Jun 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
रात में राहत, दिन में उमस ने फिर से छुड़ाए पसीने
चंडीगढ़। बुधवार शाम आए तूफान के बाद मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। रात को गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं अगले दिन वीरवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी गई। बारिश के बाद उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम मात्रा 27 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद 16 जून के आसपास फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश और आंधी के दोबारा से चांस बन रहे हैं। दिन व रात के तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है लेकिन इस राहत से पहले एक बार तापमान फिर से चढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक बार तापमान फिर से 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात आई बारिश की नमी वीरवार सुबह तक बरकरार रही। सुबह आठ बजे के आसपास दोबारा से कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन वे फिर से छंट गए। इससे तापमान में बढ़ोतरी दोबारा से शुरू हुई। पहले इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि अधिकतम तापमान 40 के पार नहीं जाएगा लेकिन दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया। साथ में उमस ने गर्मी और बढ़ा दी। इससे बारिश के बाद जो राहत मिलनी थी, वो लोगों को नहीं मिल पाई, जबकि रात में करीब 11.5 एमएम बारिश रिकार्ड गई, जो जून के महीने के हिसाब अच्छी बारिशों में गिनी जाती है। मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि चंडीगढ़ में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। रविवार शाम को मौसम में बदलाव आ सकता है जबकि हरियाणा व पंजाब के जिलों में अगले तीन दिन आंधी और बारिश आने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि अब तक मानसून के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि मानसून की सटीक सूचना अगले हफ्ते ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed