{"_id":"5cf977efbdec2207322646a1","slug":"15598530348-panchkula-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कर लें फायर सेफ्टी के इंतजाम, नहीं तो होगी कारर्वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कर लें फायर सेफ्टी के इंतजाम, नहीं तो होगी कारर्वाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फायर ब्रिगेड विभाग ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं कराया है जल्द करा लें। नहीं तो जल्द कार्रवाई होगी। अभी कोचिंग सेंटरों में जांचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगभग 150 कोचिंग सेंटरों को नोटिस दिए जा रहे हैं। 20 जून तक सभी को फायर सेफ्टी के मानक पूरे करने होंगे।
सूरत हादसे के बाद एक्शन मोड में आई फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार छापेमारी के बाद नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। कुछ कोचिंग सेंटरों को 15 जून व कुछ को 20 जून तक का समय दिया गया है। इसके बाद सील करने की कार्रवाई की जाएगी। फायर ऑफिसर एसके गोसाईं ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाद बाजारों की तरफ रुख करेंगे। दुकानों और शोरूम में चेकिंग की जाएगी। उन्हें नोटिस न देते हुए सीधे कार्रवाई करेंगे क्योंकि लगातार फायर सेफ्टी मानक पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। 20 जून के बाद मार्केट में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
शास्त्री मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा पत्र
फायर ऑफिसर ने बताया कि शास्त्री मार्केट में मॉक ड्रिल के समय अतिक्रमण के कारण गाड़ी फंस गई गई थी। शास्त्री मार्केट के अलावा भी कई ऐसी मार्केट हैं, जहां अतिक्रमण है। ऐसे में यदि कोई हादसा हुआ तो बचाव राहत कार्य में समस्या होगी इसलिए मार्केट एसोसिएशन से बात की जाएगी। साथ ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। वहीं शास्त्री मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।