फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गली से गुजरते हुए बाइक टकराई, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से की मारपीट, मामला दर्ज

गली से गुजरते हुए बाइक टकराई, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से की मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
गली से गुजरते हुए बाइक टकराई, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से की मारपीट, मामला दर्ज
पिंजौर। गली से गुजरते हुए दो बाइक आपस में टकरा गई जिस पर एक पक्ष ने घर आकर दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता विनय कुमार निवासी रत्तपुर कालोनी ने बताया कि 28 मई को दोपहर करीब सवा दो बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जिस दौरान उसकी बाइक अन्य बाइक से टच हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने आरोपियों से कहा कि उनकी बाइक का जो नुकसान हुआ वह सही करवा देगा जिस पर आरोपी बाइक सवार बाद में देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपने घर चला गया तो आरोपी लड़के राम अवतार और सुबोध कुमार निवासी रत्तपुर कालोनी उसके घर पहुंचे और जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपियों ने उसे खींच कर गली में मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के हमले से उसे काफी चोटें आईं और उसके परिजनों द्वारा उसे सेक्टर 6 पंचकूला के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालात देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पहुंचा और मामले की शिकायत पिंजौर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राम अवतार और सुबोध कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed