फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होंडा सिटी और क्रेटा कार में बैठकर लग रहा था वर्ल्ड कप के मैच पर सट्टा

होंडा सिटी और क्रेटा कार में बैठकर लग रहा था वर्ल्ड कप के मैच पर सट्टा

Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
होंडा सिटी और क्रेटा कार में बैठकर लग रहा था वर्ल्ड कप के मैच पर सट्टा
पंचकूला। क्रिकेट प्रेमियों पर जहां वर्ल्ड कप के मैचों की दीवानगी छाने लगी है। वहीं, सट्टा माफिया भी इन मैचों को चार साल में एक बार मोटी कमाई का गोरखधंधा मानते हैं। यही कारण है कि वर्ल्ड कप की शुरूआत से ही शहर से सट्टे का गोरखधंधा ऑपरेट किया जाने लगा है। सेक्टर-19 की सीआईए टीम ने ऐसे ही दो लोगों को शहर में बैठकर सट्टा खिलवाने के आरोप में विभिन्न इलेक्ट्रोनिक उपकरणों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सीआईए टीम ने कुल 10 मोबाइल, 2 लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और पेन समेत वह दो नोटबुक बरामद की हैं, जिन पर आरोपी विभिन्न लोगों की तरफ से लगाए सट्टे का हिसाब लिख रहे थे। आरोपियों में मोहाली के बलटाना निवासी राजेश आहुजा उर्फ रवि और बलटाना का ही रहने वाला सुशांत उर्फ इशु है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद सट्टा लगाने में इस्तेमाल सामान को सील कर उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से रकम बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


भारत बनाम साउथ अफ्रीका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान पर था सट्टा
मुखबिर की गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजेश आहुजा उर्फ रवि को बीती 4 जून को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के मैच पर सट्टा लगवाने के आरोप में सेक्टर-20 स्थित जीएचएस-108 की पार्किंग से दबोचा। आरोपी पर क्रेटा कार नंबर पीबी70डी-0063 में बैठकर सट्टे का काम करने का आरोप है। हेड कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उक्त सेक्टर में पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार की पीछे की सीट पर बैठे राजेश को देखा। जो उस समय सट्टा लगा रहा था। पुलिस की ओर से कार का दरवाजा खुलवाने पर युवक ने बताया कि वह बलटाना के न्यू माडल इंक्लेव निवासी राजेश आहुजा उर्फ रवि है। तलाशी में पुलिसकर्मियों को आरोपी की कार से एक लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन समेत विभिन्न सिमकार्ड और लैपटॉप बरामद हुआ। साथ ही एक पेन समेत हंस स्लीप पैड नंबर-55 लिखी वह नोटबुक भी मिली, जिसमें विभिन्न नामों से लोगों के मैच में लगाए सट्टे का हिसाब-किताब लिखा था। राजेश आहुजा पर मैच के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से भाव की लाइन चलाकर सट्टा लगवाने का आरोप हैं।
विज्ञापन


भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर भी सट्टा
आरोपी सुशांत उर्फ ईशु भी बीते पांच जून को सेक्टर-20 के जीएचएस-62 की पार्किंग के समीप होंडा सिटी कार नंबर-पीबी65एके-3682 में बैठकर मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर उक्त स्थान पर पहुंची तो आरोपी कार की पीछे की सीट पर मोबाइल कान पर लगाए हुए दिखा। पुलिस ने उसे कार का दरवाजा खोलने को कहा तो वह कार से उतरकर फरार होने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुशांत उर्फ ईशु बताई। आरोपी की कार की तलाशी में उसके कब्जे से लैपटाप व चार मोबाइल फोन समेत सिमकार्ड, कैलकुलेटर व पेन समेत हंस स्लीप पैड नंबर-55 लिखी वह नोटबुक मिली, जिसमें मैच के सट्टे का हिसाब लिखा था। पुलिस ने आरोपियों की कारों को भी कब्जे में लिया। आरोपियों पर सेक्टर-20 के थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की गई। हालांकि इसके बाद आरोपी जमानत पर छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed