फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सेक्टर -26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक सेक्सुअल हरासमेंट मामला: डीसी से मिली पीड़ित महिलाएं

सेक्टर -26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक सेक्सुअल हरासमेंट मामला: डीसी से मिली पीड़ित महिलाएं

Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर -26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक सेक्सुअल हरासमेंट मामला: डीसी से मिली पीड़ित महिलाएं
पंचकूला। सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ मामले में महिला स्टाफ डीसी से मिला। डीसी से मिलने के बाद महिला स्टाफ ने गुहार लगाते हुए कहा कि अभी तक एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला स्टाफ ने स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलकर एसएमओ पर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। पॉली क्लीनिक की महिला स्टाफ ने उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि एसएमओ डॉक्टर सुखराज सिंह को बचाया जा रहा है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला स्टाफ ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि छेड़छाड़ के बाद उस पर अभी तक केवल पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया है। उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में काम करने वाली करीब दस महिलाओं ने एसएमओ सुखराज सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। वह उनसे गाली-गलौज और छेड़छाड़ करता है। उसका व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। इसे लेकर महिलाओं ने पहले पुलिस को शिकायत दी थी। जिला उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed