{"_id":"5cf6d6dfbdec2207362d2d4e","slug":"15596807314100-panchkula-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक ने 100 दिनों के एक्शन प्लान में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक ने 100 दिनों के एक्शन प्लान में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 100 दिन के एक्शन प्लान को लेकर पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को स्वास्थ्य, मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, टूरिज्म, कल्चर और वन विभाग के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसमें प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी सहित तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग
शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में 20 से अधिक सिविल डिस्पेंसरियों को स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। वहीं, केंद्र सरकार के लक्ष्य प्रोटोकॉल के तहत जीएमसीएच-16, सेक्टर-22 सिविल डिस्पेंसरी, सेक्टर-45 और मनीमाजरा अस्पताल के लेबर रूम को अपग्रेड कर सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया एमबीबीएस की 50 सीटें और नेशनल बोर्ड ऑफ डिप्लोमेट के तहत जीएमसीएच में रेडियोलॉजी, इमरजेंसी, स्कीन, नेत्र विभाग एनेस्थीसिया, ईएनटी, पैथोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की 24 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 29 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मनाया जाएगा।
मेडिकल एजूकेशन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-48 में तैयार 100 बेड के अस्पताल को प्रशासक की ओर से जीएमसीएच को सौंपा जा चुका है। अधिकारियों ने प्रशासक को बताया कि मनोविज्ञान, डर्मेटोलॉजी, रेडियोथैरपी और ईएनटी विभागों को अगले 4 सप्ताह में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इन विभागों के शिफ्ट होने के बाद खाली होने वाले अतिरिक्त बेड को उन विभागों को दे दिया जाएगा, जिनमें मरीजों के लिए बेड की कमी है।
विज्ञापन
सिटको
सिटको के अधिकारियों ने बताया कि मैजिक वर्क रेस्टोरेंट, स्टॉप एंड स्टेयर एफ एंड बी ऑउटलेट और ड्रॉप इन रेस्टोरेंट को तय समय में किराए पर देने का फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सिटको को अलॉट दो पेट्रोल पंपों को भी प्राथमिकता पर रखा गया है। सिटको वेबसाइट के अपग्रेडेशन और सोशल मीडिया में प्रचार के लिए एक एजेंसी को नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
टूरिज्म डिपार्टमेंट
टूरिज्म के अधिकारियों ने प्रशासक को बताया कि 30 जून तक शहर के लोगों और पर्यटकों को सामान्य किराए पर ई-साइकिल उपलब्ध करा दिया जाएगा। टूरिज्म डिपार्टमेंट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड म्यूजिक डे और टूरिज्म एक्सपो जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके साथ ही विभाग अपनी वेबसाइट को इस तरह से तैयार कराएगा, जिसमें म्यूजियम की ऑनलाइन बुकिंग, शहर के पर्यटन स्थलों की वीडियो क्लिप्स के साथ ही शहर में आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों का पूरा आंकड़ा मौजूद रहेगा। पर्यटकों की रुचि को देखते हु॑ए टैगोर थियेटर में 13 से 15 जून तक थियेटर फेस्टिवल और 12 से 14 जुलाई तक क्लासिकल डांस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
वन विभाग
समीक्षा बैठक में प्रशासक को बताया कि शहर में ग्रीनरी को बढ़ाने के लिए ‘ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2019-20’ तैयार किया गया है। इसके तहत चंडीगढ़ के जिम्मेदार नागरिकों को शामिल करते हुए मानसून के मौसम में शहर में 2.52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध समेत अन्य प्रतिबंधित सामानों को लेकर एक गाइड बुक जारी करने का निर्णय लिया गया है ता कि लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक करने के साथ यह बताया जा सके कि शहर में कौन सा सामान प्रतिबंधित है और कौन सा नहीं। नए सोलर पॉवर प्लांट के इंस्टॉलेशन के लिए निविदाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।