फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धोनी के दीवाने रामबाबू ने वर्ल्ड कप जीत की दुआ मांगी

धोनी के दीवाने रामबाबू ने वर्ल्ड कप जीत की दुआ मांगी

Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
धोनी के दीवाने रामबाबू ने वर्ल्ड कप जीत की दुआ मांगी
चंडीगढ़। आपने क्रिकेट की दीवानगी देखी होगी, लेकिन शायद ऐसी नहीं जितनी रामबाबू में है। एक ओर वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है तो दूसरी ओर रामबाबू अपने तिरंगे और पेंट के साथ तैयार हैं। रामबाबू भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक हैं। इसके अंतर्गत वह टीम की जीत की दुआ मांगने मोहाली फेज पांच से माता मनसा देवी में माथा टेकने साइकिल पर पहुंचे।
विज्ञापन

रामबाबू का जुनून औरों से कुछ अलग है। शरीर पर पेंट से बना तिरंगा, हाथों पर धोनी के नाम के टैटू और भारत की जीत का सपना। अपनी इसी पहचान के साथ मोहाली फेज-5 निवासी रामबाबू ने मंगलवार को अपने घर से लेकर माता मनसा देवी का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि धोनी एंड कंपनी देश-विदेश में उनको भेजने का काम करती है। कंपनी की ओर से कुछ ही दिनों में वीजा आने वाला है। इसके मिलते ही वह लंदन रवाना हो जाएंगे। रामबाबू ने बताया कि उन्होंने 6 मीटर का नया तिरंगा तैयार करवाया है। इसके साथ ही शरीर पर पेंट करने वाले कलर भी जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed