फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ससुर से मारपीट कर दामाद ने बच्चों को उठाया

ससुर से मारपीट कर दामाद ने बच्चों को उठाया

Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ससुर से मारपीट कर दामाद ने बच्चों को उठाया
पंचकूला। सेक्टर-19 के सरकारी स्कूल के समीप बीती 16 मई की दोपहर ससुर से मारपीट कर एक व्यक्ति अपने दो बच्चों को अगवा कर फरार हो गया। आरोपी गुरप्रीत सिंह है, जिसने वारदात को दो अन्य साथियों की मदद से अंजाम दिया। दरअसल, सेक्टर-19 निवासी सुुभाष सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद गुरप्रीत सिंह का उनकी बेटी से तलाक का केस चल रहा है। उक्त दिनांक की दोपहर करीब दो बजे सुभाष सिंह दोता-दोती को स्कूल से लेकर बड़ी बेटी के घर छोड़ने जा रहे थे। लेकिन जब सेक्टर-19 के सरकारी स्कूल के समीप पहुंचे तो एक कार उनके पास आकर रुकी। कार से उनका दामाद गुरप्रीत सिंह एक सिख साथी समेत नीचे उतरा, जबकि चालक कार में सीट पर ही बैठा रहा। सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों ने उनसे उनके दोता-दोती को छीन लिया। गुरप्रीत सिंह ने सुभाष सिंह को मुक्का मारा, जबकि सिख व्यक्ति ने उनकी बाजू पकड़कर उन्हें धक्का दिया। बताया कि इसके बाद दामाद गुरप्रीत सिंह और उसके साथी दोनों बच्चों को कार में डालकर फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर अन्य राहगीर भी आ जुटे। सुभाष सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का दामाद गुरप्रीत सिंह से तलाक का केस चल रहा है। इसी कारण गुरप्रीत सिंह के वारदात को अंजाम देने की बात कही। शिकायत पर सेक्टर-19 चौकी की पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद
गुरप्रीत सिंह के साथियों समेत ससुर से मारपीट कर दोनों बच्चों को अगवा करने की वारदात घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में एक सिख आरोपी सुभाष सिंह को पकड़े हुए नजर आया है, जबकि दामाद गुरप्रीत सिंह अपने दोनों बच्चों को एकसाथ उठाकर गाड़ी में डाल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed