फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एचएसवीपी ने गिराए दो अवैध निर्माण

एचएसवीपी ने गिराए दो अवैध निर्माण

Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी ने गिराए दो अवैध निर्माण
एचएसवीपी ने गिराए दो अवैध निर्माण
विज्ञापन

पिंजौर। एचएसवीपी विभाग ने हिमशिखा कालोनी के समीप दो अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए अर्थमूविंग मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान मौके पर राजबीर सिंह एएसडीई एचएसवीपी पंचकूला, एसएचओ पिंजौर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक निर्माण और एक रास्ते में बनी दीवार को तोड़ दिया। इस मौके पर लोगों ने बताया कि विभाग ने बिना नोटिस दिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एएसडीई ने बताया कि अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने दो अवैध कब्जों को हटाया। उन्होंने बताया कि एक कब्जाधारी को पहले भी निर्माण करने से मना किया गया था लेकिन इसके बावजूद उसने निर्माण पर लेंटर डाल दिया। उन्होंने बताया कि यदि कोई हुडा की जगह पर निर्माण करता है तो बिना नोटिस कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि रास्ते से दीवार हटाने के दौरान महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिला पुलिस की सहायता से विरोध कर रही महिलाओं को हटाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed