फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रदेश की 23 महिलाएं शौर्य पुरस्कार से सम्मानित

प्रदेश की 23 महिलाएं शौर्य पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 09 Mar 2019 01:16 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की 23 महिलाएं शौर्य पुरस्कार से सम्मानित
प्रदेश की 23 महिलाएं शौर्य पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन


- महिला सशक्तीकरण के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं पुरुष
- बोले, कन्या भ्रूण हत्या न करें और न ही किसी सूरत में करने दें

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। महिला सशक्तीकरण के लिए सकारात्मक एवं प्रगतिशील सोच अपनाएं। प्रदेश में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या न करें और न करने देने का संकल्प लें। बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। यह आह्वान प्रदेश के राज्यपाल सत्यनारायण आर्य ने प्रदेशवासियों से किया। वह शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित रेड बिशप में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 23 महिलाओं को विभिन्न शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 और सेक्सुअल हरासमेंट टूल किट का भी लोकार्पण किया।
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ‘‘यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता, ‘‘ जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्थान दिया गया है। देश में मां दुर्गा को शक्ति की देवी, लक्ष्मी को धन की देवी, सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी माना गया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन


हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की
यह गर्व की बात है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में तो हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इसके फलस्वरूप 2014 में लिंगानुपात 871 था जो अब बढ़कर 929 हो गया है। प्रदेश की महिलाएं 69 प्रतिशत उच्च शिक्षा में शिक्षित हैं, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित दिवस पर वे हरियाणा की नारियों से मिलकर अभिभूत एवं गौरवान्वित हो रही हैं। प्रदेश की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। प्रदेश के 48 साल के इतिहास में केवल 32 कॉलेज खोले गए, जबकि वर्तमान सरकार ने केवल चार साल में 36 महिला कॉलेज खोलकर रिकार्ड कायम किया है। प्रदेश में सबसे अधिक महिला पुलिस कर्मी भर्ती किए तथा दुर्गा एप, दुर्गा वाहिनी जैसी योजनाएं क्रियान्वित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लिंगानुपात में सुधार लाने पर जींद के उपायुक्त आदित्य दहिया, रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक शर्मा व महेंद्रगढ़ की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के एसीएस वी राजशेखर वुंदू्र व महानिदेशक कैप्टन मनोज ने स्वागत एवं धन्यवाद किया। समारोह में महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन, सदस्य प्रीति भारद्वाज, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, राज्यपाल के सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह, डीसीपी कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह सहित कई अधिकारी एवं भारी संख्या में प्रदेश भर से आई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed