{"_id":"5c82c68fbdec22144002d26e","slug":"15520744775-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन के रंग सांवरिया सेठ के संग में झूमे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन के रंग सांवरिया सेठ के संग में झूमे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन के रंग सांवरिया सेठ के संग में झूमे शहरवासी
सेक्टर-14 की पार्किंग में हुआ भव्य समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सांवरिया मित्र मंडल द्वारा तीसरे वार्षिक महोत्सव फाल्गुन के रंग सांवरिया सेठ के संग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सेक्टर-14 की पार्किंग में किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने सांवरिया सेठ के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम ढलते ही पंडाल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बाबा श्याम का भव्य दरबार बड़ा ही मनमोहक लग रहा था। इस दौरान पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा ने भी बाबा के चरणों में हाजरी लगाई। आयोजक ललित गोयल, शुभम बंसल, अंकुश गोयल सहित अन्य ज्योति प्रचंड की।
महोत्सव में कन्हैया मित्तल, सोनू सिंगला, युवी सैनी द्वारा सांवरिया जी के भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कन्हैया मित्तल ने अपने भजन खाटू वाला काम करे, डंके की चोट पर लोगों ने जमकर नाच किया। फूल और गुलाल की होली कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहा। खाटू से बाबा श्याम स्वयं ज्योति के रुप में विराजित थे। मंडल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष तौर पर सिक्योरिटी लगाई गई थी। सांवरिया मित्र मंडल मनीमाजरा के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम शाम सवा 7 बजे से प्रभु की इच्छा तक चला। इस अवसर पर विक्की गर्ग, लिवांशु, अभि बंसल, दीपक गोयल, अनिल मित्तल, राहुल गोयल भी उपस्थित थे।