{"_id":"5c81811ebdec22145411f1b6","slug":"155199116579-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी में सिप्रंग फेस्टीवल 9 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी में सिप्रंग फेस्टीवल 9 मार्च को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी में स्प्रिंग फेस्टिवल कल से
टाउन पार्क में फेस्टिवल के दौरान करवाए जाएगा अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी मंडल द्वारा 9 व 10 मार्च को टाउन पार्क पंचकूला में स्प्रिंग फेस्ट एवं फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्ट के दौरान ढिल्लों एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हेलीकाप्टर से शहर की यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए 8 मार्च शाम 6 बजे तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग के अधीक्षक अभियंता हरदीप सिंह मलिक ने सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्घाटन 9 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. डी. सुरेश करेंगे। समापन समारोह 10 मार्च को शाम साढ़े 4 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें विधायक ज्ञानचंद गुप्ता पुरस्कार वितरण करेंगे। मलिक ने बताया कि 9 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से रंगोली, चित्रकला, पोट, फेस एवं टेटू पेंटिंग प्रतियोगिता, पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी, मेहंदी प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता शामिल हैं। इसी प्रकार 10 मार्च को ड्यूट डांस, बेबी शो, फैशन शो, सेल्फी, सोलो सिंगिंग, फोक डांस और पतंग प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम करवाए जाएंगे।