फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजकीय आईटीआई सेक्टर 14 में तीन नए शार्ट टर्म क्रेन आपरेटर कोर्स की शुरुआत

राजकीय आईटीआई सेक्टर 14 में तीन नए शार्ट टर्म क्रेन आपरेटर कोर्स की शुरुआत

Thu, 07 Mar 2019 02:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई सेक्टर 14 में तीन नए शार्ट टर्म क्रेन आपरेटर कोर्स की शुरुआत
राजकीय आईटीआई सेक्टर 14 में तीन नए शार्ट टर्म क्रेन आपरेटर कोर्स की शुरुआत
विज्ञापन

एक अप्रैल से एडमिशन प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राजकीय आईटीआई सेक्टर-14 पंचकूला में तीन नए शार्ट टर्म क्रेन आपरेटर कोर्स शुरु किए जा रहे हैं। इन तीन कोर्सो में ओवर हेड क्रेन ओपरेटर कोर्स, पिक एंड कैरी क्रेन ओपरेटर और ट्रक माउनटेड क्रेन आपरेटर कोर्स शामिल है। कोर्स के लिए आईटीआई में एक अप्रैल से इच्छुक स्टूडेंट सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में पहली बार यह कोर्स पंचकूला में शुरू किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल बलविंदर कौर ने बताया कि तीनों कोर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के कौशल विभाग कार्यक्रम के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुसार शुरु किए जा रहे हैं। कोर्स शुरू करने के लिए अप्रूवल स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल की ओर से दी गई। अप्रूवल प्राप्त करने के पिछले डेढ़ सालों से आईएमसी के चेयरमैन विनय कुमार अग्रवाल विशेष योगदान रहा हैं। जिन्होंने आईटीआई में कोर्स से संबधित ढांचागत और प्रेक्टिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अश्वासन दिया हैं। ताकि कोर्स करने के बाद इंडस्ट्री की मांग के अनुसार ट्रेनिंग करके स्टूडेंट्स को रोजगार मिल सकें।


3 महीने में 150 घंटे लगेगी क्लासें
तीनों कोर्स की अवधि तीन महीने और फीस नौ हजार रुपये तय की गई हैं। कोर्स के लिए आवेदनकर्ता की आयु सीमा 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता दसवीं पास होना चाहिए और उनके पास एलएमवी, एचएमवी लाइसेंस होना चाहिए। कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स की 3 माह में 150 घंटे क्लास ली जाएगी। थ्योरी क्लास आईटीआई में और प्रेक्टिकल एमओयू के अंतर्गत साइन एजेंसी में करवाई जाएगा। कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल विजिट, एक्टपर्ट की ओर से ट्रेनिंग और प्लेसमेंट करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed