{"_id":"5c7ae219bdec22121f031b29","slug":"155155724319-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे रंजीत हत्या मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे रंजीत हत्या मामले में हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजीत हत्या मामले में हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रंजीत हत्या मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले के मुख्य आरोपी राम रहीम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व अन्य आरोपी जसबीर, इन्द्रसेन, सबदिल और अवतार कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। इसके चलते आरोपी कृष्ण लाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी कृष्णलाल पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जिसे शनिवार को पुलिस ने प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से एक याचिका लगाई गई है। याचिका में बचाव पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने की मांग की गई है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत की हत्या मामले में फाइनल बहस चल रही है। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।