फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार से लेडीज कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार से लेडीज कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल

Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार से लेडीज कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार से लेडीज कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल
विज्ञापन

- पुलिस भर्ती के लिए पंचकूला पहुंची युवतियां, निशुल्क सुविधाएं पाकर हुईं खुश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रविवार से शुरु हो रही महिला पुलिस भर्ती के लिए विभिन्न जिलों से युवतियों के पंचकूला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। युवतियों में भर्ती को लेकर काफी जोश है और वह फिजिकल टेस्ट के पंचकूला आई हैं। सेक्टर-21 के होटल इंडियन पैलेस में लगभग 150 युवतियां पहले दिन रुकीं हैं। इन युवतियों के लिए हरियाणा जाट समाज कल्याण परिषद के चेयरमैन चौधरी बलबीर दंदयान की ओर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी को आगे बढ़ाने मुहिम के तहत रहने, खाने एवं अन्य सुविधाएं बिल्कुल फ्री दी हैं। महिला उम्मीदवार यह सुविधाएं पाकर बहुत खुश हैं और बलबीर चौधरी की इस मुहिम की सराहना कर रही हैं। युवतियों ने बलबीर चौधरी को इस मुहिम सहयोग करने एवं केंद्र सरकार से उनको सम्मानित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बलबीर चौधरी इससे पहले भी कई बार बेटियों के उत्थान के लिए काम कर चुके हैं। ऐसे में यह बहुत ही सराहनीय कदम है। हरियाणा जाट समाज कल्याण परिषद के प्रधान बलबीर दंदयान द्वारा पुलिस भर्ती के लिए आने वाली युवतियों को निशुल्क रहने, खाने एवं अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की है। लोगों का कहना है कि पंचकूला में आने वाली महिला उम्मीदवारों की मदद के लिये ओर भी लोगों को आगे आना चाहिए, क्योंकि जिस तरह पुरुष उम्मीदवारों को परेशानी हुई, वैसी महिला उम्मीदवारों को ना हो, इसके लिए कदम उठाने चाहिए। दरअसल हरियाणा पुलिस में इन दिनों भर्तियां चल रही है। जिस कड़ी में फिलहाल लड़कों की भर्ती चल रही है और इसके बाद लड़कियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। महिला पुलिस में भर्ती के लिए चार राज्यों से लड़कियों के पंचकूला पहुंचने की संभावना है। चार राज्यों से आने वाली बेटियों को इस दौरान कोई परेशानी ना हो, इसके लिए चौधरी बलबीर सिंह दंदयान ने अपनी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी को आगे कैंपेन के तहत इन बेटियों के लिए अपने सेक्टर-21 स्थित होटल इंडियन पैलेस, उनके सेक्टर-छह स्थित निवास स्थान में नि:शुल्क रहने और खाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है। चार राज्यों से आने वाले बेटियों को होटल के हॉल में सोने के लिए बिस्तर, रजाई, तकिया दिया जाएगा। सुबह, दोपहर और रात को खाना बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। इनकी सुरक्षा और खाने-पीने की देखरेख के लिए विशेष तौर महिला कर्मियों की भी होटल में ही व्यवस्था की जा रही है। बलबीर सिंह दंदयान ने कहा है कि बेटियां हम सभी की है, उन्हें बचाने और पढ़ाने के साथ आगे ऊंचाईयों तक ले जाना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed