{"_id":"5c672686bdec224c164ed0b5","slug":"15502640481-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आतंक का करे खात्मा, उठाए ठोस कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आतंक का करे खात्मा, उठाए ठोस कदम
विज्ञापन
सरकार आतंक का करे खात्मा, उठाए ठोस कदम
आत्मघाती हमले का शहरवासियों ने जताया विरोध
आतंकियों को सरकार और सेना मिलकर सिखाए सबक
मौन रखकर लोगों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ के जवानों की मौत से शहरवासियों में रोष है। शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ लोगों ने सरकार से आतंकवाद के सफाए की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को चाहे किसी तरह का कदम उठाना पड़े, लेकिन आतंकवाद खत्म होना चाहिए। लोगो ने इंटेलीजेंस को भी विफल बताया। सरकार और सेना को मिलकर आतंकी संगठन को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
सरकार उठाए सख्त कदम
सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। जिस तरह से सीआरपीएफ के जवनों को मारा गया है। यह बहुत दुखद है। पाकि स्तान की ओर से हर बार पीठ पर छुरा भोका जाता है। इस पर सेना सख्त कदम उठाए। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर -15
जवानों की शहादत खराब नहीं जानी चाहिए
जिन सीआरपीएफ जवानों ने अपनी जान देश के लिए दी है। उनकी शहादत खराब नहीं जानी चाहिए। पाकि स्तान को इसका सबक सिखना चाहिए जिससे कि वह इस तरह की हरकत दोबारा करने से पहले सौ बार सोचे। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर -15
विज्ञापन
आतंक को सरकार जड़ से उखाड़ फेंके
सरकार आतंक को जड़ से उखाड़ फेंके। जम्मू-कश्मीर में आए दिन हमले होते हैं। हमारी अवाम को जागरूक होना चाहिए। उन्हेें किसी भी कीमत पर आतंकियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सरकार सख्त कदम उठाकर आतंक को पूरे देश से जड़ से उखाड़कर फेंके। - अरविंद यादव, एनएचएम कर्मी, सेक्टर-12
हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला ले
जिस तरह से सेना पर आत्मघाती हमला हुआ है। हिंदुस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए। हमारे देश की सेना ने हर बार पाकिस्तान से आए आतंकियों को सबक सिखाया है। - मुनीर अहमद, एनएचएम, कर्मी, रायपुररानी।
जवानों के परिवार को मुआवजे के साथ मिले न्याय
सीआरपीएफ के जवानों को मुआवजे के साथ सरकार न्याय दिलाए। अगर सरकार आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो वह इसी तरह उनके हौसले बढ़े रहेंगे। सरकार ऐसी रणनीति बनाकर आतंकी संगठनों को सबक सिखाए कि वह दोबारा हमारे देश की सीमा पर आंख उठा का न देख सकें। -रेनु माथुर, टेरो कार्ड रीडर, सेक्टर -26
आतंकी संगठनों को जड़ से उखाड़ फेंकें सरकार
हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी संगठनों ने हमले किए हैं। उनके हौसले इस कदर बढ़ गए है कि वह देश की सेना और सीआरपीएफ पर हमला कर रहे हैं। आतंकी संगठनों को जड़ से उखाड़ फेंका जाए जिससे कि देश सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें। - पंकज चांदगोठिया, वरिष्ठ वकील, सेक्टर-7
इटेलीजेंस हो गई है फेल
आतंकी संगठनों को सीआरपीएफ के काफिले गुजरने की जानकारी थी। इसकी जानकारी हासिल करने में इंटेलीजेंस फेल हो गई है। यह बहुत ही गलत है। हमारी इटेंलीजेंस को बेहतरीन तरीके से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। - अभिषेक सिंह राणा, वकील, सेक्टर -16
मोस्ट वांटेड आतंकियों का हो सफाया
मोस्ट वांटेड आतंकियों का सफाया होना चाहिए। हमारे देश के दुश्मनों को मारने के लिए सेना प्लान तैयार करे। अगर इनका सफाया सेना के माध्यम से हो जाएगा तो भविष्य में इस तरह के आत्मघाती हमले सेना और कश्मीर में नहीं होंगे। - एडवोकेट मनोज गौड़, वाइस प्रेसिडेंट, पंचकूला जिला बार एसोसिएशन, सेक्टर -12