फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ग्रामीण एथलीट ने जीता मैडल

ग्रामीण एथलीट ने जीता मैडल

Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण एथलीट ने जीता मैडल
62 वर्षीय एथलीट ने महाराष्ट्र में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

नासिक में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
रायपुररानी। खेल प्रतिस्पर्धा व साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले खंड के गांव दंदलावड निवासी एथलीट मंगत राम सैनी ने इसी माह महाराष्ट्र के नासिक में हुई 39वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में आयोजित 300 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। सैनी ने बताया चैंपियनशिप में 18 राज्यों के 2500 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए मंगत राम सैनी शुरू से ही ब्लाक खंड स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते हुए कई मेडल प्राप्त कर रायपुररानी क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। दिसंबर 2018 में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई 28वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेते हुए तीन मेडल हासिल किए थे। एथलीट सैनी ने बताया कि 60 वर्ष प्लस कैटेगरी सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, पांच किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक व चार सौ मीटर बाधा दौड़ में भी कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेलों व सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के प्रति विशेष रुचि रखने पर हरियाणा सरकार ने भी स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट कर दो बार सम्मानित किया। आज भी पंचकूला कोर्ट में वकालत के रूप में लोगों को सेवाएं देने के साथ-साथ मंगत राम सैनी अपने गांव के युवा क्लब में कोआर्डिनेटर के पद पर अपनी सेवाएं देते हुए युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साहसिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेने के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा भी एथलीट सैनी को दो बार सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो नं.1- - एथलीट मंगत राम सैनी अपने मेडल दिखाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed