फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेबीटी एचटेट पास उम्मीदवारों का आमरण अनशन जारी

जेबीटी एचटेट पास उम्मीदवारों का आमरण अनशन जारी

Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जेबीटी एचटेट पास उम्मीदवारों का आमरण अनशन जारी
जेबीटी एचटेट पास उम्मीदवारों का आमरण अनशन जारी
विज्ञापन

रेगुलर जेबीटी भर्ती मुख्य मांग
25 दिन बाद एचटेट प्रमाणपत्र की मान्यता हो जाएगी समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शिक्षा विभाग हरियाणा में जेबीटी के रिक्त पदों पर रेगुलर जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर जेबीटी पात्रता परीक्षा उम्मीदवारों का आमरण अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जेबीटी अध्यापक पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवार सरकार से भर्ती प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पाल ने कहा कि सरकार की ओर से वर्ष 2012 के बाद से अभी तक रेगुलर जेबीटी भर्ती का कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया है। हजारों पात्रता पास उम्मीदवारों के एचटेट पास सर्टिफिकेट पांच साल की वैधता अवधि एक मार्च 2019 को खत्म होने के कारण रद्दी के टुकड़े में तब्दील हो जाएंगे। सरकार ने एचटेट प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि सिर्फ 5 साल ही निर्धारित की हुई है लेकिन पिछले 6 साल में नियमित जेबीटी भर्ती का कोई विज्ञापन ही जारी नहीं हुआ, ऐसे में हजारों उम्मीदवारों के एचटेट प्रमाणपत्र अब अपनी वैधता अवधि पूरी होने से अमान्य होने की कगार पर है। हजारों उम्मीदवार बिना किसी भर्ती में आवेदन का मौका मिले ही ओवरएज होने की कगार पर पहुंच गये है और मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों के पूरा होने तक पीछे नहीं हटेंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा। सोमवार को एक अनशनकारी की तबियत बिगड़ गई जिस पर उसका नागरिक अस्पताल में चेकअप करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed