फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज के म्यूजिक कॉनसर्ट में पहुंची रिंकू कालिया

सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज के म्यूजिक कॉनसर्ट में पहुंची रिंकू कालिया

Mon, 04 Feb 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज के म्यूजिक कॉनसर्ट में पहुंची रिंकू कालिया
सेक्टर-एक गवर्नमेंट कॉलेज का म्यूजिक कांसर्ट फ्लॉप
विज्ञापन

- 2 घंटे 15 मिनट लेट शुरू होने के बाद भी खाली रही सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा रविवार को सेक्टर-एक गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित लाइव कांसर्ट की धज्जियां उड़ गई। नतीजा कांसर्ट 2 घंटे 15 मिनट लेट होने के बावजूद भी आडीटोरियम की सीटें खाली रहीं। विभाग की ओर से एक दिन पहले ही पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने की बात की गई। लेकिन कार्यक्रम के दौरान विधायक भी मौजूद नहीं रहे। नतीजतन कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा सहित गिने-चुने लेक्चरर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हरियाणा पुलिस के एडीजीपी आरसी मिश्रा रहे।

अवकाश के चलते जहां स्टूडेंट्स कांसर्ट का हिस्सा न बन सके वहीं हास्टलर भी कॉनसर्ट में मौजूद नहीं रहे। बता दे रिंकू कालिया रियलिटी शो ‘सारेगामा’ की विजेता रह चुकी हैं। लाइव शो की शुरुआत में गायक रिंकू कालिया ने ‘ये नहीं थी मेरी किस्मत’ जैसे गालिब के क्लासिक गीतों से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज जाने की जिद न करो’, ‘दिल-ए-नादान’, ‘ये कागज की कश्ती’, ‘प्यार का पहला खत’ जैसे गानों से ऑडीटोरियम में मौजूद श्रोताओं को कुर्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed