फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पांच दिन में स्वाइन फ्लू की टीम ने 35 हजार का सर्वे किया

पांच दिन में स्वाइन फ्लू की टीम ने 35 हजार का सर्वे किया

Sat, 19 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन में स्वाइन फ्लू की टीम ने 35 हजार का सर्वे किया
पांच दिन में स्वाइन फ्लू की टीम ने 35 हजार घरों का सर्वे किया
विज्ञापन


- 21 सैंपल जांच के लिए भेजे इनमें से छह पाए गए पॉजीटिव
- पंचकूला में स्वाइन फ्लू के अब तक तीन केस आए सामने
- जिन जगहों पर स्वाइन फ्लू के केस मिले, वहां पर टीमेें दोबारा सर्वे कर लोगों को कर रही जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच दिन में 35 हजार घरों में डोर-टू-डोर सर्वे किया है। स्वास्थ्य विभाग के 21 सैंपल जांच के लिए विभाग की टीम ने इकट्ठे किए हैं। पंचकूला में अब तक छह केस स्वाइन फ्लू के सामने आए हैं। इसमें से चार केस पंचकूला के बाहर एरिया के हैं, जबकि दो केस स्वाइन फ्लू के पंचकूला में होने की पुष्टि डॉक्टरों की टीम की ओर से की गई है। दो केस सामने आने के बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे करना शुरू कर दिया है। टीम की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू के होने की सही जानकारी दी जा रही है। इससे लोग अपनी जांच समय पर करवा सकें। और अपना स्वास्थ्य ठीक रख सकें।
पंचकूला की आठ सदस्यीय मलेरिया विभाग की टीम इस काम के लिए लगाई गई है। अब तक यह टीम 15 सेक्टरों में सर्वे कर चुकी है। इसमें सेक्टर-1, 2, 4, 7, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 19, 22, 23, 25 में सर्वे कराया गया। जहां लोगों को आठ सदस्यीय टीम ने जागरूक किया। स्वाइन फ्लू के लक्षण बताने के बाद उससे बचाव के के टिप्स बताए। टीम के डॉ. राजीव ने बताया कि हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अगर किसी को बुखार है तो वह अपनी जांच करवाए। इसके अलावा वह पंपलेट बांट कर लोगों को स्वाइन फ्लू के दौरान सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर -12 ए में दोबारा किया सर्वे
सेक्टर -12 ए में स्वाइन फ्लू का केस आने के बाद दोबारा सर्वे किया गया है। सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि महिला सिरसा की रहने वाली है। वह अपने बेटों के यहां बीमार होने के बाद आई है। एक प्राइवेट अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि महिला को स्वाइन फ्लू है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर डोर-टू-डोर सर्वे तीन हजार घरों में करवाया गया था। यहां पर लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बेल बजाकर जानकारी दी। वहीं इसमें टीम सभी जगह तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में प्रार्थना के समय जाकर कर रहे जागरूक
स्वाइन फ्लू का केस आने के बाद अब स्कूल जाकर प्रार्थना के समय भी स्टूडेंट्स को स्वाइन फ्लू के बारे में बताया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। टीम की ओर से स्टूडेंट्स को गाइडलाइन बताई गई। स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स और टीचर्स को स्वाइन फ्लू के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि अगर बुखार, जुकाम है तो लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर से बाहर नहीं निकले। डॉक्टर के निर्देश पर दवा लेने के साथ आराम करें।


टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। स्वाइन फ्लू के अभी तक छह केस सामने आए हैं। इसमें जांच में अभी तक दो केस सामने आए हैं। तीसरा केस सिरसा से आया है। हम लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट बटवा रहे हैं। - योगेश शर्मा, सीएमओ, सेक्टर -6 जनरल अस्पताल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed