फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खेल जगत के बाद सौदंर्य प्रतियोगिता में अव्वल उषा शर्मा

खेल जगत के बाद सौदंर्य प्रतियोगिता में अव्वल उषा शर्मा

Tue, 15 Jan 2019 01:49 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
खेल जगत के बाद सौदंर्य प्रतियोगिता में अव्वल उषा शर्मा
80 साल की उषा शर्मा ने जीता सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप का खिताब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कला उम्र की मोहताज नहीं होती। यह सही चरितार्थ किया है पंचकूला की उषा शर्मा ने। 80 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद उन्होंने शिरडी में आयोजित 15वीं ऑल इंडिया लॉयंस कान्फ्रेंस 2019 सीनियर कैटवॉक और सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप का खिताब हासिल किया है। इसके अलावा चंडीगढ़ की आशा कालौं को तेजस्विनी ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता है। उषा शर्मा ने खेल जगत में भी नाम कमाया है।

इस कान्फ्रेंस का आयोजन द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयंस क्लब की ओर से किया गया था। इसमें ट्राइसिटी से 15 के करीब सदस्य सहित देशभर से लॉयंस क्लब के 300 से 400 के करीब सदस्यों ने शिरकत की। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें पंचकूला निवासी उषा शर्मा को सीनियर कैटवॉक और सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप और चंडीगढ़ निवासी आशा कालौं को तेजस्विनी ब्यूटी क्वीन के अवार्ड से नवाजा गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में 14 सदस्यों को शार्ट लिस्ट किया गया था। सेक्टर-21 निवासी उषा शर्मा ने बताया कि यह उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। उम्र के इस पड़ाव में देशभर से आईं कई महिलाओं को टक्कर देकर खिताब जीतना अपनेआप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन में भाग लेने वे जल्द ही गोवा जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed