फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीडब्लूएल-4 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई महारथी ने पंजाब के रॉयल्स को पटका

पीडब्लूएल-4 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई महारथी ने पंजाब के रॉयल्स को पटका

Tue, 15 Jan 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूएल-4 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई महारथी ने पंजाब के रॉयल्स को पटका

विज्ञापन
स्टार पहलवान बजरंग और विनेश ने अपने-अपने मुकाबले जीते

पंचकूला के सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई प्रो रेसलिंग लीग

- पीडब्लूएल-4 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई महारथी ने पंजाब के रॉयल्स को पटका
- मुंबई की स्टार पहलवान विनेश ने एकतरफा 8-0 जीती बाजी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मुंबई महारथी ने पंजाब रॉयल्स को 4-3 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई लीग के पहले मैच में स्टार पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश ने अपनी-अपनी कुश्तियां जीतीं। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विनेश ने छठा मुकाबला जीत कर मुंबई के लिए टाई जीती, जिससे मुंबई की 4-2 से बढ़त हो गई। इस तरह अंतिम कुश्ती में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग ने राष्ट्रीय चैंपियन हरफूल के खिलाफ जीत हासिल कर पंजाब रॉयल्स की हार के अंतर कम किया। हालांकि वे 2-8 से हारने से पहले मजबूती के साथ लड़े।

महिला वर्ग के 53 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश के सामने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की गोल्ड मेडलिस्ट (अंडर-17, 53 किलो) अंजू की एक नहीं चली। मुंबई की स्टार पहलवान विनेश की 8-0 की एकतरफा बढ़त होने के बाद रेफरी ने यह मुकाबला रोक दिया। इससे पहले सोमवार की शाम को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में रूसी पहलवान इब्रगिम इयासोव ने लीग की पहली कुश्ती जीतकर मुंबई महारथी को बढ़त दिलाई। उन्होंने 57 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब रॉयल्स के नितिन राठी को 9-7 से हराया। 57 किलोग्राम के भारवर्ग महिला मुकाबले में पंजाब रॉयल्स की बुल्गारिया पहलवान मिमी हस्त्रोववा ने पहले राउंड में मुंबई महारथी की बेट्जाबेथ एंजेलिका पर 14-3 अंकों की विशाल बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे राउंड में मिमी को वेनेजुएलाई पहलवान से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन एंजेलिका पीडब्लूएल के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी करने का कारनामा नहीं कर सकीं और मिमी 17-16 के बेहद नजदीकी अंतर से यह कड़ा मुकाबला जीतने में सफल रहीं। मिमी की इस रोमांचक जीत से पंजाब 1-1 की बराबरी पर आ गया। जहां 57 किलोग्राम के मुकाबले में दोनों पहलवानों के बीच काफी आक्रामकता नजर आई। वहीं, 74 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती में मुंबई के सचिन राठी और पंजाब के अमित धनकड़ ने शुरुआती सतर्कता बरती। पहले राउंड के बाद रॉयल्स के पहलवान अमित 2-0 की बढ़त लेने में सफल रहे। ब्रेक के बाद सचिन ने अमित को मैट से बाहर धकेलकर 3-2 की बढ़त ले ली, जो कि अंत तक बनी रही। इस तरह सचिन की जीत से मुंबई 2-1 से आगे हो गई। अगला मुकाबला 76 किलोग्राम कैटेगरी में उन दो महिला पहलवानों के बीच था, जो यूरोपीय चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। इसमें मुंबई की ओर से हंगरियन पहलवान जेनेथ नेमेथ और पंजाब की फ्रेंच पहलवान सिनथिया वेसकान ने काफी रणनीतिक कुशलता दिखाई। पहले राउंड के बाद जेनेथ महज एक अंक की बढ़त पर थी। ब्रेक के बाद जेनेथ ने अपनी बढ़त को 3-0 से पुख्ता करते हुए मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही मुंबई शुरुआती चारों मुकाबले जीतकर 3-1 के साथ अपराजेय की स्थिति में पहुंच गई। इसके बाद पंजाब रॉयल्स के जॉर्जियाई पहलवान दातो मागेरिश्विली ने अपनी टीम को बाउट की पहली जीत दिलाई। उन्होंने 86 किलोग्राम वर्ग के एकतरफा मुकाबले में स्थानीय पहलवान दीपक पुनिया को 10-2 के बड़े अंतर से हराया। दो बार के यूरोपीय चैंपियनशिप में पदक विजेता को 2017 के एशियन जूनियर कांस्य पदकधारी के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। उनकी जीत से पंजाब (2-3) से वापसी करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed