फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
नौ अकादमी के शूटर्स ने लिया ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप में भाग
विज्ञापन

- विजेता खिलाड़ियों को इंटरनेशनल शूटर ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फर्स्ट ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हॉलमार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 की मार्क-10 शूटिंग अकादमी में किया गया। इसमें 10 मीटर राइफल और 10 मीटर पिस्टल के मुकाबले करवाए गए। जिसमें 9 अकादमी के 58 शूटर्स ने भाग लिया। प्रत्येक ग्रुप के टॉप तीन शूटर्स को कैश अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। स्कूल डायरेक्टर जिवतेश गर्ग ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मकसद ट्राईसिटी में शूटिंग कल्चर को बढ़ावा देना है इसके जरिए जूनियर शूटर्स को अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा। इंटरनेशनल शूटर अंजुम मोदगिल और अर्जुन बबूता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चैंपियनशिप के दौरान सभी शूटर्स को 40 शॉट दिए गए और सभी ने पेपर टारगेट पर निशाना लगाया। 10 शूट लगाने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। टॉप-8 शूटर्स का फाइनल के लिए चयन किया गया।


विजेता खिलाड़ियों के नाम
फर्स्ट ट्राईसिटी इंटर अकादमी शूटिंग चैंपियनशिप में एयर राइफल मैन मुकाबले में गगनदीप सिंह पहला, समरजीत सिंह ने दूसरा, उदय प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि एयर राइफल वूमेन मुकाबले में चंद्रिमा नैन ने पहला, पालिका ने दूसरा, सरोजबाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल मैन मुकाबले में जश्नप्रीत ने पहला, वरिंद्र सिंह ने दूसरा, जरनैल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल वूमेन मुकाबले में अर्शदीप ने पहला, नवदीप ने दूसरा, सता बाबा ने तीसरा स्थान हासिल किया सभी विजेता को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed