फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मांगों को लेकर हजारों सफाई कर्मी सड़क पर उतरे

मांगों को लेकर हजारों सफाई कर्मी सड़क पर उतरे

Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर हजारों सफाई कर्मी सड़क पर उतरे
मांगों को लेकर हजारों सफाई कर्मी सड़क पर उतरे
विज्ञापन


- निगम कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी
- अधिकारियों पर लगाया बात न सुनने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी महासंघ हरियाणा की पंचकूला इकाई के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने शनिवार को रोष मार्च निकाला। कर्मचारी तवा चौक से चलकर सेक्टर-14 स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। जहां कार्यालय की घेराबंदी करके जमकर प्रदर्शन किया। पंचकूला इकाई के प्रधान नर सिंह, उपप्रधान जोगिन्दर सिंह, चेयरमैन जिले सिंह, संगठन मंत्री सतपाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मांगों को लेकर तीन बार निगम कमिश्नर से मिलने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी ने उनसे एक बार भी मिलना उचित नहीं समझा।

कर्मचारियों ने बताया कि इसी के विरोध में वे पिछले दो दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल में पंचकूला, कालका, पिंजौर सहित हजारों सफाई कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहे और पंचकूला की सड़कों पर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सुबह से सेक्टर-5 हैफेड ग्राउंड में घंटों प्रदर्शन करने के बाद सफाई कर्मी पैदल मार्च करते हुए नगर निगम पंचकूला कार्यालय पहुंचे और अपना मांग पत्र निगम कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को सौंपा। सफाई कर्मियों की मांग है कि समान काम- समान वेतन पॉलिसी लागू की जाए। ठेकेदारी प्रथा को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। सफाई कर्मियों को जूते ठेकेदार से न मंगवाकर पैसे सीधे दिए जाएं। सफाई कर्मियों के आइडेंटिटी कार्ड नए बनाए जाएं। जिस प्रकार सफाई कर्मियों की पोस्ट सेक्शन है उसी तरह सफाई सुपरवाइजरों (दरोगा) की पोस्ट भी सेक्शन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed