फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दि मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच पदों के चुनाव 13 जनवरी को

दि मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच पदों के चुनाव 13 जनवरी को

Sat, 05 Jan 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
दि मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच पदों के चुनाव 13 जनवरी को
दि मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच पदों के चुनाव 13 जनवरी को
विज्ञापन

मोरनी। दि मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच पदों के चुनाव इस महीने की 13 जनवरी को करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि कमेटी के पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव नामांकन वापिस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को लगभग दो तिहाई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। मोरनी पैक्स कमेटी में कुल दस सीटें है जिसमें से 8 सीट एग्री विंग जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल है, और 2 सीट नॉन एग्री विंग की होती है। आज चुनाव प्रक्रिया में नामांकन वापिस लेने के आखिरी दिन सभी नॉन एग्री विंग के सभी उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस ले लिया जिसके लिए दो सीट पर चुनाव प्रक्रिया दोबारा से करवाई जाने की संभावना है। मोरनी पैक्स कमेटी नामांकन वापसी लेने के आखिरी दिन घंटों उम्मीदवारों के बीच सुबह से ही सहमति की प्रक्रिया चली जिसमे तीन सीटों पर ही सहमति बन सकी जिसमे से महिलाओं के आरक्षित दो सीट हैं, इसके साथ ही अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित सीट पर भी को सहमति बन सकी। बाकी पांच सीटों पर चुनाव 13 जनवरी को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed