{"_id":"5c02b923bdec22419677e6ed","slug":"15436823834-nawanshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पिता की बेटी सर्बजीत भाटिया बनीं जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पिता की बेटी सर्बजीत भाटिया बनीं जज
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
किसान की बेटी सर्बजीत बनीं जज
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। नवांशहर के गांव आंसरों निवासी किसान की बेटी ने पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) जूडिशियल परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। नवांशहर से एकमात्र जज बनी सर्बजीत कौर भाटिया के पिता रणबीर भाटिया गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं तथा खेती करते हैं। जबकि भाई दर्शन सिंह भाटिया आरटीओ दफ्तर होशियारपुर में सेक्शन आफिसर के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2015 में सर्बजीत कौर भाटिया ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद 2017 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद यूजीसी का टेस्ट क्लीयर किया। सर्बजीत कौर भाटिया ने यह परीक्षा पहली बार दी थी और पहली बार में ही यह परीक्षा पास करने के बाद पूरा परिवार बेहद खुश है। सर्बजीत कौर के पिता रणबीर सिंह व माता गीता देवी भाटिया ने कहा कि बेटी की यह उपलब्धि उनके लिए बेहद सम्मान वाली बात है। सर्बजीत कौर के अनुसार उन्हें परिवार की ओर से हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा भाई दर्शन सिंह ने हमेशा उन्हें गाइड किया।